Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
Hockey Asia Cup Final: India reached final after defeating China 7-0 will clash with defending champion Korea
{"_id":"68bc6249a95b847bae0eb1ef","slug":"hockey-asia-cup-final-india-reached-final-after-defeating-china-7-0-will-clash-with-defending-champion-korea-2025-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hockey Asia Cup Final: चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, गत विजेता कोरिया से कल होगी खिताबी टक्कर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hockey Asia Cup Final: चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, गत विजेता कोरिया से कल होगी खिताबी टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:03 PM IST
सार
फाइनल में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया की चुनौती होगी। इस जीत के साथ भारत सुपर चार लीग तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलयेशिया दोनों तीन-तीन अंकों के साथ उनसे पीछे रहे।
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम कोरिया
- फोटो : Hockey India-x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉकी एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 7-0 से मात दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब उसका सामना फाइनल मैच में सात सितंबर (रविवार) को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही कोरिया से होगा। बता दें कि, स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की बदौलत भारतीय टीम ने चीन को मात दी। अभिषेक ने मैच के 46वें और 50वें मिनट में गोल दागे। उनसे पहले इस एकतरफा मुकाबले में शिलानंद लाकड़ा (चौथे मिनट), दिलप्रीत सिंह (सातवें), मनदीप सिंह (18वें), राजकुमार पाल (37वें) और सुखजीत सिंह (39वें) के गोल ने टीम की बड़ी जीत पक्की कर दी।
2 of 4
भारत बनाम कोरिया
- फोटो : Hockey India-x
फाइनल में कोरिया से टक्कर
रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया की चुनौती होगी। इस जीत के साथ भारत सुपर चार लीग तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलयेशिया दोनों तीन-तीन अंकों के साथ उनसे पीछे रहे। इससे पहले भारत ने सुपर चार चरण के अपने शुरुआती दो मैचों में दक्षिण कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था और मलयेशिया को 4-1 से हराया था।
3 of 4
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : PTI
विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने से एक कदम दूर भारत
इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा। भारत ऐसे में विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने से बस एक कदम दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम कोरिया
- फोटो : Hockey India-x
हॉकी एशिया कप में कोरिया का प्रदर्शन
एशिया कप हॉकी में कोरिया ने शुरुआत से लेकर सुपर-4 तक उतार-चढ़ाव का सामना किया, लेकिन अंत में दूसरे स्थान पर रहते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटवा लिया। पूल-बी में कोरिया ने तीन मैच खेले, जिनमें उसे दो मैचों में जीत हासिल हुई और केवल एक मुकाबला गंवाया। छह अंक लेकर कोरिया ने ग्रुप में दूसरा स्थान पक्का किया और सुपर-4 में जगह बनाई। सुपर-4 में कोरिया का प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा जितना ग्रुप चरण में था। टीम ने तीन मुकाबलों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार दर्ज की। चार अंकों के साथ कोरिया दूसरे स्थान पर रहा और फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।