Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
How was CWG 2022 for india lawn bowls to triple jump and para athletics these sports were positives for india
{"_id":"62f1d9702fdcc7496114971d","slug":"how-was-cwg-2022-for-india-lawn-bowls-to-triple-jump-and-para-athletics-these-sports-were-positives-for-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CWG: भारत के लिए कैसा रहा राष्ट्रमंडल खेल 2022, किस खेल में कितने पदक,2018 की तुलना में कैसा रहा प्रदर्शन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG: भारत के लिए कैसा रहा राष्ट्रमंडल खेल 2022, किस खेल में कितने पदक,2018 की तुलना में कैसा रहा प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:33 AM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था। इसके बावजूद भारत ने 61 पदक अपने नाम किए। भारत के शानदार प्रदर्शन में एथलेटिक्स, पैरा एथलीट और लॉन बॉल के पदकों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
1 of 13
राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 66 पदक जीते थे। इनमें से 16 पदक शूटिंग में आए थे। इस बार शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन भारत के सिर्फ पांच पदक कम हुए हैं। स्वर्ण पदक की संख्या में भी सिर्फ चार पदक की कमी हुई है, जबकि 2018 में शूटिंग से सात स्वर्ण पदक मिले थे। इस बार भारत ने लॉन बॉल, एथलेटिक्स जैसे खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया और पैरा एथलीटों ने भी कमाल किया। इसी वजह से भारतीय दल एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा।
पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर रहा। न्यूजीलैंड ने पांचवां स्थान हासिल किया। यहां, हम बता रहे हैं कि किस खेल में भारत ने कैसा प्रदर्शन किया।
Trending Videos
कुश्ती- 12 पदक
2 of 13
कुश्ती में नवीन, विनेश फोगाट और रवि दहिया ने स्वर्ण जीता
- फोटो : सोशल मीडिया
कुश्ती हमेशा से ही भारत के लिए सबसे मजबूत खेल रहा है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों तक हर बड़ी प्रतियोगिता में पदक लाने के मामले में हमारे पहलवान सबसे आगे रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। भारत के 12 पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी ने पदक जीता। पिछली बार भी भारत को कुश्ती में 12 पदक मिले थे। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या एक ज्यादा रही। भारत ने इस बार कुश्ती में छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते।
भारत को वेटलिफ्टिंग में भी हमेशा से ही भरपूर पदक मिलते रहे हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। भारत को शुरुआती सभी पदक इसी खेल में आए। इस बार भारत ने वेटलिफ्टिंग में तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को वेटलिफ्टिंग में नौ पदक मिले थे, लेकिन स्वर्ण पदक की संख्या पांच थी, जो इस बार घटकर तीन रह गई। इसके बावजूद भारत के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इस खेल में सबसे ज्यादा 10 पदक जीते।
एथलेटिक्स- 8 पदक
4 of 13
ट्रिपल जंप में पदक जीतने वाले एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
एथलेटिक्स में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। भारत ने कुल आठ पदक जीते, जिनमें एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे। पिछली बार भारत को एथलेटिक्स में कुल तीन पदक मिले थे। इस खेल में कमाल करने की वजह से ही भारत पहुत हद तक शूटिंग में कम हुए पदकों की भारपाई करने में कामयाब रहा। खासकर ट्रिपल जंप में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया।
विज्ञापन
बॉक्सिंग- 7 पदक
5 of 13
निकहत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्सिंग में भी इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। भारत ने सात पदक जीते। 2018 में भारत को बॉक्सिंग में नौ पदक मिले थे। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन रजत पदकों की संख्या दो कम हो गई। इस बार भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। 2018 में भारत ने तीन रजत, तीन कांस्य और तीन ही स्वर्ण पदक जीते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।