सब्सक्राइब करें

Lovlina Borgohain: 'पेरिस 2024 में पदक जीतती, तो संन्यास ले लेती', ओलंपिक कांस्य विजेता लवलीना का बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Aug 2025 01:47 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना पिछले साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक खेलों के बाद से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से दूर हैं। रिंग से दूर रहने के दौरान उन्होंने अपनी अकादमी स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका उद्घाटन जून में गुवाहाटी में हुआ।

विज्ञापन
Lovlina Borgohain Delays Retirement Plans, Eyes Another Olympic Medal After Paris Miss
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : Twitter
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने का विचार कर रही थीं। लेकिन वहां पदक चूकने के बाद उन्होंने अपना फैसला टाल दिया। असम की यह मुक्केबाज आगामी विश्व चैंपियनशिप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने के लिए तैयार है और उनका लक्ष्य ओलंपिक में दूसरा पदक जीतना है।
Trending Videos
Lovlina Borgohain Delays Retirement Plans, Eyes Another Olympic Medal After Paris Miss
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : @India_AllSports
लवलीना ने कहा कि अगर वह पेरिस में पदक जीत लेतीं तो संभवतः वह मुक्केबाजी को अलविदा कह देतीं। उन्होंने कहा, 'मैंने पेरिस तक खेलने की योजना बनाई थी। अगर मैं वहां पदक जीतती तो शायद खेल छोड़ देती। लेकिन अब मैं फिर से वापसी के लिए तैयार हूं।' टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना पिछले साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक खेलों के बाद से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से दूर हैं।

रिंग से दूर रहने के दौरान उन्होंने अपनी अकादमी स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका उद्घाटन जून में गुवाहाटी में हुआ। लवलीना ने कहा, 'जब मैंने अपनी अकादमी शुरू करने के बारे में सोचा तो मैंने पेरिस (ओलंपिक) तक खेलने की योजना बनाई थी और उसके बाद मैं संन्यास ले सकती थी, लेकिन पेरिस में नतीजा वैसा नहीं रहा जैसा मैंने सोचा था। अगर मैं वहां पदक जीत लेती तो खेल को अलविदा कह सकती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Lovlina Borgohain Delays Retirement Plans, Eyes Another Olympic Medal After Paris Miss
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : ANI
फ्रांस की राजधानी में 27 वर्षीय लवलीना लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन महिला मिडिलवेट (75 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की चैंपियन ली कियान से हार गई। लवलीना से जब पूछा गया कि क्या 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है, उन्होंने कहा, 'हां ऐसा संभव है। मैं पेरिस ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीत सकती थी, क्योंकि पोडियम तक पहुंचने वाली सभी खिलाड़ियों को मैं पहले हरा चुकी थी। जिससे मेरे खेल के स्तर का पता चलता है। मैं ओलंपिक पदक जीत सकती हूं।’
Lovlina Borgohain Delays Retirement Plans, Eyes Another Olympic Medal After Paris Miss
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : BFI Media
लवलीना चार सितंबर से लिवरपूल में शुरू होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगी लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने सीमित तैयारी की है। उन्होंने कहा, 'मैं लंबे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने जा रही हूं। मुझे तैयारी के लिए केवल एक महीने का समय मिला है, इसलिए मैं अपनी सहनशक्ति और ताकत पर भी काम कर रही हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed