फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: मनु ओलंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाली चौथी भारतीय, जानें किन एथलीटों के नाम है यह उपलब्धि

Tue, 30 Jul 2024 02:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

मनु ने मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। इस तरह मनु उन चुनिंदा भारतीय एथलीटों में शामिल हो गई हैं जिनके नाम एक से अधिक ओलंपिक पदक दर्ज हैं।

विज्ञापन
Manu Bhaker Two Bronze Medal at Paris Olympics 2024 Fourth Indian Athletes Who Won Multiple Medals in Olympics
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था। अब मनु ने मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। इस तरह मनु उन चुनिंदा भारतीय एथलीटों में शामिल हो गई हैं जिनके नाम एक से अधिक ओलंपिक पदक दर्ज हैं। 
Manu Bhaker Two Bronze Medal at Paris Olympics 2024 Fourth Indian Athletes Who Won Multiple Medals in Olympics
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : olympic Khel
कोरियाई जोड़ी को दी मात
मनु और सरबोत की भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। 
Manu Bhaker Two Bronze Medal at Paris Olympics 2024 Fourth Indian Athletes Who Won Multiple Medals in Olympics
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : X
मनु ने इतिहास में दर्ज किया नाम
मनु इसके साथ ही ओलंपिक में एक से अधिक पदक लाने वाली भारत की चौथी भारतीय एथलीट बन गई हैं। मनु से पहले नॉर्मन प्रिचर्ड, सुशील कुमार और पीवी सिंधू ऐसी कर चुकी हैं। इंग्लैंड के रहने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 में 200 मीटर और 200 मीटर हर्डल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीते थे। सुशील ने लंदन 2012 में रजत पदक जीतने से पहले बीजिंग 2008 खेलों में कांस्य पदक जीता था। ऐसा करते ही वह स्वतंत्रता के बाद दो अलग-अलग ओलंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाले भारत के पहले व्यक्तिगत एथलीट बन गए थे। बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता। तब वह फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं। यह पहली बार था जब भारत ने ओलंपिक बैडमिंटन में रजत पदक जीता था। सिंधू ने बाद में टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manu Bhaker Two Bronze Medal at Paris Olympics 2024 Fourth Indian Athletes Who Won Multiple Medals in Olympics
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
दो ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी
मनु इसके साथ ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधू ने हालांकि यह उपलब्धि दो अलग-अलग ओलंपिक में दर्ज की है, जबकि मनु ने एक ही ओलंपिक में यह कारनामा किया है। मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। मनु से पहले हालांकि नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे, लेकिन तब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था और नॉर्मन मूलत: ब्रिटिश थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed