फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manu-Sarabjot: पहले राउंड में कोरिया से पिछड़ गए थे मनु-सरबजोत, इस तरह की जबरदस्त वापसी; भाकर का बदला भी पूरा

Tue, 30 Jul 2024 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

Sarabjot Bronze Medal in Shooting Highlights, Paris Olympics 2024 : कांस्य पदक के मैच में मनु और सरबजोत की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। इस स्पर्धा में सबसे पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। कुल मिलाकर 13 राउंड खेले गए, जिसमें भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की।

विज्ञापन
Manu Bhaker Sarabjot Singh Wins Bronze Medal in Shooting Key Points Highlights Paris Olympics 2024
मनु औऱ सरबजोत - फोटो : PTI
भारत ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश थे। मनु पहली भारतीय हैं। मनु से पहले तक किसी और भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे। सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है।
Manu Bhaker Sarabjot Singh Wins Bronze Medal in Shooting Key Points Highlights Paris Olympics 2024
मनु भाकर - फोटो : PTI
कांस्य पदक के मैच में मनु और सरबजोत की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। इस स्पर्धा में सबसे पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। पहले राउंड में मनु और सरबजोत की जोड़ी ने 18.8 स्कोर बनाया था। वहीं, ली-जिन की जोड़ी ने 20.5 का स्कोर बनाकर 2-0 की बढ़त ले ली थी। एक राउंड जीतने पर टीमों को दो अंक मिल रहे थे। पहले राउंड में मनु ने 10.2 का स्कोर और सरबजोत ने 8.6 का स्कोर बनाया था। ऐसा लग रहा था कि सरबजोत दबाव में हैं। हालांकि, इसके बाद दोनों ने जो वापसी की, उसने इन दोनों का नाम इतिहास में दर्ज कर दिया। कुल मिलाकर 13 राउंड खेले गए, जिसमें भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की।
Manu Bhaker Sarabjot Singh Wins Bronze Medal in Shooting Key Points Highlights Paris Olympics 2024
सरबजोत सिंह - फोटो : PTI
यहां देखें मैच किस प्रकार चला
  • भाकर और सरबजोत ने पहले प्रयास में संयुक्त रूप से 18.8 का स्कोर बनाया।  कोरिया ने 20.5 का स्कोर बनाया। इस तरह कोरिया ने 2-0 की बढ़त बना ली थी।
  • भारत ने दूसरे प्रयास में 21.2 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.9 का स्कोर बनाया। स्कोर दो-दो हो गया।
  • भारत ने तीसरे प्रयास में 20.8 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.8 का स्कोर बनाया। भारत ने कोरिया पर 4-2 की बढ़त बना ली।
  • भारत ने चौथे प्रयास में 20.7 का स्कोर किया, जबकि कोरिया ने 20.5 का स्कोर बनाया। भारत ने लगातार तीसरा गेम जीत लिया और कोरिया पर 6-2 की बढ़त बना ली।
  • भारत ने पांचवें प्रयास में 20.1 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.5 का स्कोर बनाया। भारत ने कोरिया पर 8-2 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया ने लगातार चार गेम जीते।
  • छठे प्रयास में भारत ने 20.2 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 20.6 का स्कोर बनाया। यह गेम कोरिया ने जीता। हालांकि, भारत ने अभी भी 8-4 की बढ़त बना ली।
  • भारत ने सातवें प्रयास में 20.0 का स्कोर बनाया, जबकि कोरियाई टीम 19.7 का स्कोर बना सकी। सात प्रयास के बाद भारत ने कोरिया पर 10-4 की बढ़त बना रखी थी।
  • भारत ने आठवें प्रयास में 18.5 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 20.7 का स्कोर बनाया। आठ प्रयास के बाद भी भारत ने 10-6 की बढ़त बना रखी थी।
  • भारत ने नौवें प्रयास में 20.5 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 20.4 का स्कोर बनाया। भारत ने कोरिया पर 12-6 की बढ़त बनाए रखी।
  • भारत ने 10वां प्रयास में 20.8 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.4 का स्कोर बनाया । भारत ने कोरिया पर 14-6 की बढ़त बनाई हुई थी। 
  • भारत ने 11वें प्रयास में 19.3 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.8 का स्कोर बनाया। हालांकि, 11वें प्रयास के बाद भी भारत ने कोरिया पर 14-8 की बढ़त बना रखी थी।
  • 12वें प्रयास में भारत ने 20.8 का स्कोर बनाया। वहीं, कोरिया ने 21.0 का स्कोर बनाया। 12 प्रयास के बाद भारत ने कोरिया पर 14-10 की बढ़त बनाई हुई थी।
  • भारत ने 13वें प्रयास में 19.6 का स्कोर बनाते ही कांस्य पर कब्जा जमा लिया। इस राउंड में कोरियाई शूटर्स ने 18.5 का स्कोर बनाया। भारत ने सबसे पहले 16 अंक हासिल किए और मैच भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manu Bhaker Sarabjot Singh Wins Bronze Medal in Shooting Key Points Highlights Paris Olympics 2024
सरबजोत और मनु - फोटो : PTI
विज्ञापन
Manu Bhaker Sarabjot Singh Wins Bronze Medal in Shooting Key Points Highlights Paris Olympics 2024
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया
मनु ने दक्षिण कोरिया से बदला लिया
यह वही कोरिया है जिसके खिलाफ रविवार को मनु रजत जीतने से चूक गई थीं। रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कोरिया की दो निशानेबाज ओह ये जिन और येजी किम शीर्ष दो स्थान पर रही थीं और मनु तीसरे स्थान पर रही थीं। दूसरे स्थान के लिए येजी और मनु के बीच शूटआउट था और मनु ने 221.7 का स्कोर बनाया था। तब येजी ने 221.8 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान बरकरार रखा था। यानी मनु .1 अंक से रजत से चूक गई थीं। मनु तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेट हुई थीं। फिर ओह ये जिन ने 243.2 का स्कोर बनाकर स्वर्ण और येजी ने 241.3 का स्कोर बनाकर रजत जीता था। मनु ने 0.1 अंक से रजत चूकने का जिक्र बाद में अपने बयान में भी किया था। 

अब मनु ने दक्षिण कोरिया से बदला ले लिया है। उन्होंने रजत की कसक दूर कर ली है। क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 580 स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रही थी। ओह ये जिन और ली वोन्हो की कोरियाई जोड़ी 579 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही। मिक्स्ड टीम इवेंट में चार टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं। शीर्ष दो टीमें स्वर्ण और रजत के लिए भिड़ती हैं, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य के लिए भिड़ती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed