Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics: commentator Bob Ballard insulted Australia women's swimming team, sacked; apologized later
{"_id":"66a8918133475d6394078084","slug":"paris-olympics-commentator-bob-ballard-insulted-australia-women-s-swimming-team-sacked-apologized-later-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: इस कमेंटेटर ने ऑस्ट्रेलिया की महिला तैराकी टीम का किया अपमान, हुए बर्खास्त; बाद में मांगी माफी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: इस कमेंटेटर ने ऑस्ट्रेलिया की महिला तैराकी टीम का किया अपमान, हुए बर्खास्त; बाद में मांगी माफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:40 PM IST
सार
ब्रॉडकास्टर्स ने बैलार्ड को कमेंट्री टीम से हटाने की घोषणा की। उनके साथ कमेंट्री कर रहे ब्रिटिश तैराकी चैंपियन लिजी सिमंड्स ने तुरंत टिप्पणी को 'अपमानजनक' के रूप में लेबल किया, जिस पर बैलार्ड हसंने लगे।
विज्ञापन
1 of 5
बॉब बैलार्ड ने टिप्पणी की है
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पेरिस ओलंपिक के दौरान अनुभवी खेल कमेंटेटर बॉब बैलार्ड को ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराकों के बारे में लैंगिक भेदभाव वाली टिप्पणी करने की सजा मिली है। ओलंपिक में प्रसारकों ने उन्हें कमेंटेटर की भूमिका से हटा दिया है। यह घटना ओलंपिक में 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम स्पर्धा के बाद हुई। इसमें ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस टीम में मोली ओ'कैलाघन, एम्मा मैक्कॉन, मेग हैरिस और शायना जैक शामिल थीं।
2 of 5
बॉब बैलार्ड ने टिप्पणी की है
- फोटो : Twitter
जब टीम पूल डेक से निकल रही थी, तभी बैलार्ड ने लैंगिक भेदभाव वाली टिप्पणी की। उन्होंने टिप्पणी के साथ कहा कि 'आप जानते हैं कि महिलाएं कैसी हैं ... चारों ओर घूमना, उनका मेकअप करना।' टिप्पणी जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके कारण ब्रॉडकास्टर्स यूरोस्पोर्ट ने बैलार्ड को कमेंट्री टीम से हटाने की घोषणा की। उनके साथ कमेंट्री कर रहे ब्रिटिश तैराकी चैंपियन लिजी सिमंड्स ने तुरंत टिप्पणी को 'अपमानजनक' के रूप में लेबल किया, जिस पर बैलार्ड हसंने लगे।
3 of 5
ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराकी टीम
- फोटो : Twitter
यूरोस्पोर्ट ने एक बयान जारी कर कहा कि बैलार्ड ने अनुचित टिप्पणी की और उन्हें तत्काल प्रभाव से कमेंट्री रोस्टर से हटा दिया गया। उन्होंने कहा, 'यूरोस्पोर्ट के कवरेज के एक सेगमेंट के दौरान कमेंटेटर बॉब बैलार्ड ने अनुचित टिप्पणी की। इसके लिए उन्हें तुरंत प्रभाव से हमारे कमेंट्री रोस्टर से हटा दिया गया है।'
Right here it is the statement pt 1:
The comments I made during the Australian freestyle relay victory ceremony on Saturday have caused some offence. It was never my intention to upset or belittle anyone and, if I did, I apologise. I am a massive advocate of women’s sport.
बीबीसी के पूर्व रिपोर्टर और प्रस्तोता बैलार्ड ने अब सार्वजनिक रूप से विवाद के बारे में बातचीत की है। उन्होंने माफी भी मांगी है। बैलार्ड ने लिखा, 'यूरोस्पोर्ट के लिए कमेंट्री करते वक्त मेरी एक बात से काफी लोगों को ठेस पहुंची है, लेकिन मेरा उद्देश्य कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और महिला एथलीटों का सम्मान करता हूं। मैं यूरोस्पोर्ट टीम को मिस करने वाला हूं, लेकिन पूरे ओलंपिक टूर्नामेंट के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं।' ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने लगातार चौथे ओलंपिक में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। टीम ने जीत के बाद जश्न मनाया और हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
विज्ञापन
5 of 5
बॉब बैलार्ड ने टिप्पणी की है
- फोटो : Twitter
बॉब बैलार्ड 1980 के दशक से वैश्विक खेल प्रसारण में एक प्रभावी व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने कई ओलंपिक खेलों और विश्व चैंपियनशिप को कवर किया है। उन्होंने वाटर पोलो, आइस हॉकी और व्हीलचेयर टेनिस जैसे विभिन्न खेलों पर कमेंट्री करके अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हालांकि, बैलार्ड तैराकी और डाइविंग जैसी स्पर्धाओं में अपनी शानदार कमेंट्री और कवरेज के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। अपनी आवाज की बदौलत वह दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक परिचित चेहरा भी बन गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।