Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics: Salute to the spirit of Simona Biles! Despite calf injury, will participate in all four events
{"_id":"66a86441b0ee5091be0fe52c","slug":"paris-olympics-salute-to-the-spirit-of-simona-biles-despite-calf-injury-will-participate-in-all-four-events-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: सिमोन बाइल्स के जज्बे को सलाम! पिंडली की चोट के बावजूद सभी चार स्पर्धाओं में लेंगी हिस्सा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: सिमोन बाइल्स के जज्बे को सलाम! पिंडली की चोट के बावजूद सभी चार स्पर्धाओं में लेंगी हिस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:25 AM IST
सार
टोक्यो ओलिंपिक में बाइल्स को लेकर एक हैरान करने वाली घटना घटी थी। दुनिया की इस बेस्ट जिम्नास्ट ने फाइनल मैच से ठीक पहले मेंटल हेल्थ की वजह से अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
1 of 6
सिमोन बाइल्स
- फोटो : Instagram Simone Biles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिंडली की चोट के बावजूद अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स मंगलवार रात ओलंपिक टीम फाइनल्स में सभी चार स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। रविवार को क्वालीफाइंग के दौरान फ्लोर एक्सरसाइज के लिए वार्मअप करते समय बाइल्स की बाईं पिंडली में चोट लग गई थी। वह पैर की पिंडली पर टेप लगवाने के लिए कुछ देर के लिए हटीं लेकिन फिर वापस लौटी और फ्लोर तथा वॉल्ट में शीर्ष स्कोर बनाकर ऑलराउंड में शीर्ष पर पहुंच गई।
2 of 6
सिमोन बाइल्स
- फोटो : Instagram Simone Biles
पिछले सप्ताह अमेरिकी टीम के नेतृत्वकर्ताओं ने खेलों के दौरान बाइल्स को थोड़ा ब्रेक देने के लिए उन्हें टीम फाइनल्स में ‘असमान बार्स’ से बाहर रखने पर विचार किया था। वह हालांकि फाइनल्स के दौरान हर स्पर्धा का हिस्सा होंगी जहां तीन जिम्नास्ट प्रतिस्पर्धा करेंगे और तीनों के स्कोर गिने जाएंगे। उनके पति जोनाथन ओवेन्स के भी वहां मौजूद रहने की उम्मीद है।
3 of 6
सिमोन बाइल्स
- फोटो : Instagram Simone Biles
तीन साल पहले टोक्यो में रूस के बाद दूसरे स्थान पर रहने के बाद अमेरिकी टीम के स्वर्ण जीतने की प्रबल संभावना है। बाइल्स तीन स्पर्धाओं वॉल्ट, फ्लोर एक्सरसाइज और बैलेंस बीम में अमेरिका के लिए अंतिम स्थान पर उतरेंगी जबकि असमान बार्स में दूसरे स्थान पर शुरुआत करेंगी।टोक्यो ओलिंपिक में बाइल्स को लेकर एक हैरान करने वाली घटना घटी थी। दुनिया की इस बेस्ट जिम्नास्ट ने फाइनल मैच से ठीक पहले मेंटल हेल्थ की वजह से अपना नाम वापस ले लिया था। इसका खमियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ा। अमेरिका की 24 साल की स्टार जिम्नास्ट को इस खेल की सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। बाइल्स चार बार ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वे पांच वर्ल्ड ऑलराउंड खिताब जीतने वाली दुनिया की एकमात्र महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिमोन बाइल्स
- फोटो : Instagram Simone Biles
टोक्यो ओलिंपिक में वह वॉल्ट के दौरान कूदने के बाद एक ट्रेनर से टकरा गईं। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की टीम के साथ जाना पड़ा। कुछ मिनट बाद बाइल्स जब वापस आईं तो दाहिने पैर पर पट्टी बंधी थी। उन्होंने अपनी टीम को गले लगाया। अमेरिकी टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था। इवेंट के बाद बाइल्स ने कहा कि परफॉर्मेंस के बाद मैं पोडियम में नहीं जाना चाहती थी। मुझे अपने मेंटल हेल्थ पर फोकस करना है। मेरे लिए यही प्रायॉरिटी है।
विज्ञापन
5 of 6
सिमोन बाइल्स
- फोटो : Instagram Simone Biles
बाइल्स ने कहा था कि हम एथलीट्स को अपने शरीर और अपने बॉडी को बचाना होता है। हम कभी-कभी वह नहीं कर पाते, जो दुनिया हमसे चाहती है। हम सिर्फ एथलीट नहीं हैं, बल्कि एक इंसान भी हैं। मैं वहां जाकर कुछ गलत कर अपने शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। खेल के अंत में स्ट्रेचर पर वापस जाना ही सब कुछ नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।