Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics 2024 Tennis Highlights Novak Djokovic Beats Rafael Nadal in men's Singles
{"_id":"66a7a87950438ec59501b8f8","slug":"paris-olympics-2024-tennis-highlights-novak-djokovic-beats-rafael-nadal-in-men-s-singles-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: नोवाक जोकोविच ने जारी रखा विजयी अभियान, राफेल नडाल के खिलाफ दर्ज की आसान जीत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: नोवाक जोकोविच ने जारी रखा विजयी अभियान, राफेल नडाल के खिलाफ दर्ज की आसान जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:05 PM IST
सार
Rafael Nadal vs Novak Djokovic Olympics 2024 : जोकोविच ने पहले एक घंटे में ही नडाल पर बढ़त बना ली थी। पहले सेट में जोकोविच ने एकतरफा अंदाज में नडाल को पछाड़ा, जबकि नडाल ने दूसरे सेट में कुछ चुनौती पेश करने की कोशिश, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
1 of 4
नोवाक जोकोविच
- फोटो : ATP Tour
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने के अभियान को गति दी और स्पेन के राफेल नडाल के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। जोकोविच ने अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी नडाल को लगातार सेटों में 6-1, 6-4 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 2022 में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल के बाद यह पहला मुकाबला था जिसमें जोकोविच अपने प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़े।
2 of 4
जोकोविच और नडाल
- फोटो : Roland Gaross
जोकोविच ने नडाल से लिया पिछली हार का बदला
नडाल और जोकोविच पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा समय के दिग्गज खिलाड़ी हैं। इन दोनों के नाम ओपन एरा में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड दर्ज हैं। नडाल और जोकोविच के बीच पिछली बार 2022 में रोलां गैरों के क्वार्टर फाइनल का मुकाबला खेला गया था जिसमें नडाल ने चार सेटों में जीत दर्ज की थी। जोकोविच और नडाल के बीच इस मैच से पहले जीत हार का रिकॉर्ड 30-29 का था और जोकोविच स्पेनिश खिलाड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड मजबूत करने में सफल रहे।
जोकोविच ने शुरुआत से बनाई रखी बढ़त
जोकोविच ने पहले एक घंटे में ही नडाल पर बढ़त बना ली थी। पहले सेट में जोकोविच ने एकतरफा अंदाज में नडाल को पछाड़ा, जबकि नडाल ने दूसरे सेट में कुछ चुनौती पेश करने की कोशिश, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। नडाल ने जोकोविच को 2008 के बीजिंग ओलंपिक में हराया था और अब इस सर्बियाई खिलाड़ी ने नडाल से पुराना हिसाब चुकता कर लिया। 2008 में आखिरी बार ओलंपिक पदक जीतने वाले जोकोविच का सामना अब तीसरे दौर में जर्मनी के डॉमिनिक कोएफर और इटली के मातेओ एर्नाल्डी के बीच होने वाले मैच के विजेता खिलाड़ी से होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।