फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: मनु-सरबजोत की मिश्रित टीम के पास कांस्य जीतने का मौका, क्या द. कोरिया से बदला ले पाएंगी भाकर?

Mon, 29 Jul 2024 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को दक्षिण कोरिया की जोड़ी से होगा। यह वही कोरिया है जिसके खिलाफ रविवार को मनु रजत जीतने से चूक गई थीं।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Shooting Mixed Team Indian Shooters Manu Bhaker Sarabjot Singh in Finals Win Scenarios
पेरिस ओलंपिक - फोटो : PTI
भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं। भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था।

मंगलवार को फाइनल

Paris Olympics 2024 Shooting Mixed Team Indian Shooters Manu Bhaker Sarabjot Singh in Finals Win Scenarios
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
मनु-सरबजोत के सामने दक्षिण कोरियाई जोड़ी की चुनौती
मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को दक्षिण कोरिया की जोड़ी से होगा। यह वही कोरिया है जिसके खिलाफ रविवार को मनु रजत जीतने से चूक गई थीं। रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कोरिया की दो निशानेबाज ओह ये जिन और येजी किम शीर्ष दो स्थान पर रही थीं और मनु तीसरे स्थान पर रही थीं। दूसरे स्थान के लिए येजी और मनु के बीच शूटआउट था और मनु ने 221.7 का स्कोर बनाया था। तब येजी ने 221.8 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान बरकरार रखा था। यानी मनु .1 अंक से रजत से चूक गई थीं। मनु तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेट हुई थीं। फिर ओह ये जिन ने 243.2 का स्कोर बनाकर स्वर्ण और येजी ने 241.3 का स्कोर बनाकर रजत जीता था। मनु ने 0.1 अंक से रजत चूकने का जिक्र बाद में अपने बयान में भी किया था। 
Paris Olympics 2024 Shooting Mixed Team Indian Shooters Manu Bhaker Sarabjot Singh in Finals Win Scenarios
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
मनु-सरबजोत की जोड़ी फाइनल में
अब मनु के पास दक्षिण कोरिया से बदला लेने का मौका है। वह रजत की कसक दूर कर सकती हैं। दरअसल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मैच में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से ही है। मनु और सरबजोत की जोड़ी के सामने दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी की चुनौती होगी। क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 580 स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रही। ओह ये जिन और ली वोन्हो की कोरियाई जोड़ी 579 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही। मिक्स्ड टीम इवेंट में चार टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं। शीर्ष दो टीमें स्वर्ण और रजत के लिए भिड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य के लिए भिड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Shooting Mixed Team Indian Shooters Manu Bhaker Sarabjot Singh in Finals Win Scenarios
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
कोरिया से बदला लेने का मौका
ओह ये जिन ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। अब मनु उन्हें हराकर कांस्य पर कब्जा जमा सकती हैं और कोरिया से बदला भी ले सकती हैं। शीर्ष स्थान पर तुर्किये की सेवाल इलायदा और यूसुफ डिकेच की जोड़ी रही। इन दोनों ने 582 का स्कोर किया। वहीं, सर्बिया की जोराना अरुनोविच और दामिर मिकेच की जोड़ी 581 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। इन दोनों टीमों के बीच स्वर्ण की लड़ाई होगी। हारने वाली टीम रजत जीतेगी। यह मुकाबला मंगलवार को दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। इस स्पर्धा में भारत की एक और जोड़ी रिदम सांगवान और अर्जुन चीमा की जोड़ी 576 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रही।
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Shooting Mixed Team Indian Shooters Manu Bhaker Sarabjot Singh in Finals Win Scenarios
रमिता जिंदल - फोटो : Instagram
रमिता पदक से चूकीं
वहीं, भारत की रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। 20 साल की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145.3 स्कोर किया । वह दस शॉट के बाद सातवें स्थान पर थी जब एलिमिनेशन शुरू हुआ। इसके बाद उसने 10.5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया और नॉर्वे की हेग लीनेट डस्टाड बाहर हो गई। अगले शॉट पर रमिता बाहर हुई। रविवार को क्वालिफिकेशन में वह पांचवें स्थान पर रही थीं। हांगझोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को घरेलू ट्रायल में हराकर पेरिस का टिकट कटाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed