Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
National Sports Awards Winners Chirag Satwik Sairajrankireddy Received Khel Ratna Award Know Achievements
{"_id":"659ce3d941716feda40e066c","slug":"national-sports-awards-chirag-shetty-satwik-sairajrankireddy-received-khel-ratna-award-know-achievements-2024-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sports Awards: खेल रत्न पुरस्कार लेने नहीं पहुंचे सात्विक और चिराग, ओलंपिक कोटे पर नजर; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sports Awards: खेल रत्न पुरस्कार लेने नहीं पहुंचे सात्विक और चिराग, ओलंपिक कोटे पर नजर; जानें पूरा मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:32 PM IST
सार
सात्विक और चिराग बैडमिंटन में पुरुष युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस कैटेगरी में वह देश को कई पदक दिला चुके हैं। सात्विक और चिराग ने इस साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
1 of 5
बैडमिंटन स्टार चिराग और सात्विक को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार वितरण किया, लेकिन सात्विक और चिराग वहां नहीं पहुंच पाए। दोनों खिलाड़ी मलयेशिया में एक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गए हैं। इस टूर्नामेंट में अगर वह अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शीर्ष-16 में रहेंगे तो ओलंपिक कोटा हासिल कर लेंगे। वहां से लौटने के बाद सात्विक और चिराग यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पहले बैडमिंटन में पुलेला गोपीचंद (2000–2001), साइना नेहवाल (2010) और पीवी सिंधू (2016) को यह पुरस्कार मिल चुका है। पैरा-बैडमिंटन में प्रमोद भगत और कृष्णा नागर को 2021 में खेल रत्न मिला था।
2 of 5
सात्विक और चिराग
- फोटो : सोशल मीडिया
सात्विक और चिराग बैडमिंटन में पुरुष युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस कैटेगरी में वह देश को कई पदक दिला चुके हैं। सात्विक और चिराग ने इस साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। दोनों ने चीन के दबदबे को समाप्त किया था। भारत एशियाई खेलों में 1962 से बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा ले रहा है। देश को पहली बार 2023 में पुरुष युगल में स्वर्ण पदक मिला। सरकार ने दोनों की उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना।
2022 राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था स्वर्ण पदक
2020 में सात्विक और चिराग को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दोनों ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कमाल किया था और भारत को पुरुष युगल में पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया था। राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले थे। पीएम मोदी ने दोनों की जमकर तारीफ की थी। सात्विक और चिराग ने एक साथ खेलते हुए पुरुष युगल में 12 पदक जीते हैं। इनमें पांच स्वर्ण, तीन कांस्य और तीन रजत पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चिराग और सात्विक
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व चैंपियनशिप में जीत चुके हैं कांस्य
सात्विक और चिराग ने 2022 में टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा यह जोड़ी 2022 में बैंकॉक में हुए थॉमस कप में भारतीय पुरुष टीम के साथ स्वर्ण पदक जीत चुकी है। दोनों ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण और पुरुष युगल में रजत पदक जीता था। वहीं, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष युगल में इस जोड़ी ने स्वर्ण और मिक्स्ड टीम के साथ रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
5 of 5
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
2022 हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुष युगल में इस जोड़ी ने स्वर्ण और भारतीय पुरुष टीम के साथ रजत पदक जीता था। इसके अलावा इस साल दोनों दुबई एशियन चैंपियनशिप में पुरुष युगल में स्वर्ण भी जीत चुके हैं। 2016 में हैदराबाद एशिया टीम चैंपियनशिप और 2010 में मनिला एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम के साथ दोनों ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।