Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Neeraj Chopra Classic 2025 Javelin Throw Competition Key Highlights Report News in Hindi
{"_id":"68694cff7d86063656001f5a","slug":"neeraj-chopra-classic-2025-javelin-throw-competition-key-highlights-report-news-in-hindi-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NC Classic: पेरिस डायमंड लीग-गोल्डन स्पाइक के बाद अब एनसी क्लासिक में भी नीरज का कमाल, लगाई खिताब की हैट्रिक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
NC Classic: पेरिस डायमंड लीग-गोल्डन स्पाइक के बाद अब एनसी क्लासिक में भी नीरज का कमाल, लगाई खिताब की हैट्रिक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 05 Jul 2025 09:34 PM IST
सार
भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एनसी क्लासिक 2025 का खिताब जीत लिया। केन्या के जूलियस येगो ने चौथे प्रयास में 84.51 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 84.34 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
1 of 6
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय भालाफेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने शनिवार को नीरज चोपड़ा क्लासिक (एनसी क्लासिक) के पहले सत्र का खिताब जीत लिया। बंगलुरू के कांतीरवा स्टेडियम में हुए विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में नीरज ने लगातार तीसरा खिताब जीता। उन्होंने इससे पहले पेरिस डायमंड लीग (20 जून) और पोलैंड के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक (24 जून) में खिताब जीता था।
2 of 6
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 86.18 मीटर की दूरी के साथ एनसी क्लासिक 2025 का खिताब अपने नाम किया। केन्या के 2025 विश्व चैंपियन जूलियस येगो 84.51 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे (84.34 मीटर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
3 of 6
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
इस प्रतियोगिता को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मंजूरी दी थी। नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता में 12 भाला फेंक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सात शीर्ष अंतरराष्ट्रीय भाला फेंकने वाले खिलाड़ी शामिल थे। इसमें चोपड़ा सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों ने भी चुनौती पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
विश्व एथलेटिक्स ने एनसी क्लासिक को श्रेणी ए का दर्जा दिया है। चोपड़ा ने इस साल मई में 90 मीटर की बाधा को पार किया था। उन्होंने एनसी क्लासिक से पहले ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में 85.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ खिताब जीता था।
विज्ञापन
5 of 6
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खिताबी जीत के बाद नीरज ने कहा- हमें उम्मीद नहीं थी कि पहले संस्करण (नीरज चोपड़ा क्लासिक) को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और हमें इतना समर्थन मिलेगा... हमने यह अच्छा किया, और मुझे उम्मीद है कि हम इस तरह के और भी आयोजन करेंगे। चाहे सरकार हो या एएफआई, या अन्य, सभी ने हमारा समर्थन किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।