फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Mansukh Mandaviya responds to Arvind Kejriwal over Shooting and Wresting exclusion in CWG 2026

CWG 2026: केजरीवाल को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया जवाब, बोले- भारत की मेजबानी में सभी प्रमुख खेल होंगे

Mon, 03 Aug 2026 03:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Aug 2026 03:27 PM IST
सार

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करारा जवाब दिया है। केजरीवाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में निशानेबाजी और कुश्ती नहीं होने पर सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya responds to Arvind Kejriwal over Shooting and Wresting exclusion in CWG 2026
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश की झोली में कुल 39 मेडल आए। हालांकि, इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती और निशानेबाजी को शामिल नहीं किया गया, जिसमें आमतौर पर भारत के सबसे ज्यादा मेडल आते हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन खेलों के ना होने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और इसका पुरजोर विरोध करने की सलाह दी थी।  
विज्ञापन

केजरीवाल को दिया जवाब
केजरीवाल की इस बात का करारा जवाब केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया है। खेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स पर लिखा, केजरीवाल जी, आप एकदम निश्चिंत रहिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करेगा, तो वह सबसे भव्य और ऐतिहासिक होगा। उस दौरान हमारे सभी प्रमुख स्पोर्ट्स भी इसमें शामिल होंगे और हम अपने सर्वाधिक मेडल्स भी जीतेंगे। ये नए भारत की गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने उठाए थे सवाल
इससे पहले, केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रेसलिंग और शूटिंग के न होने को लेकर दुख जताया था। उन्होंने लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन पर, मैं उन सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया और देश के लिए मेडल जीते। हमें आप पर बहुत गर्व है। हमारी अपार क्षमता को देखते हुए, ऐसा कोई कारण नहीं है कि भविष्य में भारत मेडल तालिका में सबसे ऊपर न हो। जमीनी स्तर पर सोच-समझकर किए गए निवेश और खिलाड़ियों को सही ढांचागत सहयोग अद्भुत परिणाम दे सकते हैं। हालांकि, यह देखना बहुत निराशाजनक है कि कुश्ती और शूटिंग जैसे खेल, जिनमें हम पारंपरिक रूप से उत्कृष्ट रहे हैं, उन्हें कॉमनवेल्थ की सूची से हटा दिया गया है। भारत को इन अनुचित निष्कासनों का पुरजोर विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी पहले ऑस्ट्रेलिया के शहर विक्टोरिया को करनी थी। हालांकि, बढ़ते खर्चों के कारण विक्टोरिया ने साल 2023 में गेम्स की मेजबानी से अपने कदम पीछे खींच लिए थे, जिसके बाद सितंबर 2024 में कॉमनवेल्थ गेम्स के इस संस्करण की मेजबानी की जिम्मेदारी स्कॉटलैंड के ग्लास्गो को दे दी गई थी। तैयारी के लिए कम समय होने के कारण कुल नौ खेलों को इस संस्करण से हटाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed