Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
CWG 2026 Closing Ceremony: Manushi Chhillar, Indian Cultural Showcase Shine, Ahmedabad 2030 Takes Centre Stage
{"_id":"6a7034ad5c3b204f7009a645","slug":"cwg-2026-closing-ceremony-manushi-chhillar-indian-cultural-showcase-shine-ahmedabad-2030-takes-centre-stage-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की विदाई बनी यादगार: मानुषी और भारतीय लोक संस्कृति ने जीता दिल, तस्वीरों में देखें नजारा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की विदाई बनी यादगार: मानुषी और भारतीय लोक संस्कृति ने जीता दिल, तस्वीरों में देखें नजारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:56 AM IST
सार
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह में भारत ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, गायक शंकर महादेवन और भारतीय कलाकारों की प्रस्तुति ने अहमदाबाद 2030 की भव्य मेजबानी की झलक दिखाई। भारतीय संगीत, नृत्य और संस्कृति ने समापन समारोह की सबसे बड़ी आकर्षण बनकर सभी का ध्यान खींचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह में भारत ने अपनी समृद्ध संस्कृति, संगीत और परंपरा की ऐसी झलक पेश की कि ग्लास्गो का पूरा ओवीओ हाइड्रो एरीना तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन, गायिका भूमि त्रिवेदी और संगीतकार ऋषभ शर्मा की प्रस्तुति ने न सिर्फ भारतीय प्रशंसकों बल्कि विदेशी दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई सिंगर-सॉन्गराइटर डेल्टा गुड्रम ने गायक कैमी बार्न्स के साथ मिलकर भी समां बांधा। इसी के साथ भारत ने आधिकारिक रूप से अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की उलटी गिनती भी शुरू कर दी।
2 of 6
ल्टा गुड्रम और गायक कैमी बार्न्स
- फोटो : IANS
मानुषी छिल्लर बनीं भारतीय प्रस्तुति का चेहरा
समापन समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को सौंपे जाने के बाद पूरा मंच भारत के नाम हो गया। करीब 18 मिनट 27 सेकेंड की प्रस्तुति में मानुषी छिल्लर भारतीय संस्कृति और आधुनिक भारत की पहचान के प्रतीक के रूप में नजर आईं। उनकी मौजूदगी ने अहमदाबाद 2030 के सांस्कृतिक अभियान को वैश्विक मंच पर अलग पहचान दी।
'वंदे मातरम्' से शुरू हुई सांस्कृतिक यात्रा
भारतीय प्रस्तुति की शुरुआत 'भारत, जहां खेल जीवन का हिस्सा हैं' संदेश के साथ हुई। इसके बाद 'वंदे मातरम्', 'शिव स्तोत्र' और 'सुनो गौर से दुनिया वालों' जैसे गीतों की गूंज पूरे स्टेडियम में सुनाई दी। हजारों भारतीय प्रशंसक तिरंगा लहराते हुए झूम उठे, जबकि विदेशी दर्शक भी भारतीय संगीत और नृत्य की ताल पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में 'वसुधैव कुटुंबकम' की थीम के जरिए भारत ने शांति, एकता और समावेशिता का संदेश दिया। पारंपरिक भारतीय नृत्य, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आधुनिक तकनीक के मेल ने प्रस्तुति को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मानुषी छिल्लर
- फोटो : IANS
भारतीय और स्कॉटिश संगीत का अनोखा संगम
समारोह के दौरान भारतीय संगीतकार ऋषभ शर्मा और स्कॉटलैंड के कलाकार रॉस एन्सली ने संयुक्त संगीत प्रस्तुति दी। भारतीय और स्कॉटिश संगीत का यह अनूठा संगम ग्लास्गो से अहमदाबाद तक राष्ट्रमंडल खेलों की यात्रा का प्रतीक बना।
शंकर महादेवन की प्रस्तुति पर झूम उठा स्टेडियम
समापन प्रस्तुति का सबसे आकर्षक क्षण तब आया जब शंकर महादेवन, भूमि त्रिवेदी और ऋषभ शर्मा ने मंच संभाला। भारतीय संगीत की धुनों पर पूरा स्टेडियम तालियां बजाता और झूमता नजर आया। इस प्रस्तुति ने दुनिया को यह संदेश दिया कि अहमदाबाद 2030 केवल खेलों का आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का भी भव्य उत्सव होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।