Amar Ujala Premier League Season 2: एवीपी फाल्कंस-प्रशांत राइडर्स फाइनल में, मुकाबला आज
पहले सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस ने वीआरएस चैंपियंस को 28 रन से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत राइडर्स ने विजडम वॉरियर्स को सात विकेट हराया। आज एवीपी फाल्कंस और प्रशांत राइडर्स के बीच फाइनल मुकाबला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर चल रही अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 के सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस और प्रशांत राइडर्स ने जीत के साथ फाइनल का टिकट कटाया। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला सोमवार सुबह नौ बजे खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में हार्दिक और सचिन चमके। दोनों टीम के बल्लेबाजों ने 29 छक्के लगाए। हर छक्के पर उन्हें एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला।
पहले सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस ने वीआरएस चैंपियंस को 28 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कंस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन बनाए। विवेक चौधरी ने 33 रन की पारी खेली, जबकि वसीम ने 13 गेंदों में 25 रन की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। कप्तान अमित कुमार ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। चैंपियंस के मोहित चौधरी ने तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद आमिर और तन्मय गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए।
143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कैफ रहमान ने 27 गेंदों में 43 रन और अभिषेक कश्यप ने 27 रन बनाकर संघर्ष किया लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। फाल्कंस की जीत के सबसे बड़े नायक हार्दिक पचौरी रहे। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर पांच विकेट झटके। वसीम और हितेश कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। जीत के साथ फाल्कंस ने फाइनल का टिकट कटाया। प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पचौरी चुने गए।
दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत राइडर्स ने विजडम वॉरियर्स को सात विकेट हराया। विजडम वॉरियर्स ने 15 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए। अमित बघेल ने 17 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। विशाल जादौन ने 9 गेंदों में 20 और कप्तान अभय सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। प्रशांत राइडर्स के देवराज चौधरी ने तीन विकेट, श्रेयांश प्रताप सिंह ने दो विकेट झटके। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशांत राइडर्स ने आक्रामक शुरुआत की। सचिन कुमार ने नाबाद 44 रन बनाए। जैब रहमान ने 31 रन और श्रेयांश प्रताप सिंह ने 10 गेंदों में 19 रन की तेज पारी खेली। मयंक अजय सक्सेना ने सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाकर टीम को 13.2 ओवर में 137 तक पहुंच दिया और सात विकेट से जीत दिला दी। वॉरियर्स के सचिन कुमार, अंकुर चौधरी और अज़ीम खान को 1-1 विकेट मिला। प्लेयर ऑफ द मैच सचिन को दिया गया।
छक्के पर बांटे 29 हजार
सेमीफाइनल में एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों को पुरस्कृत किया। हर छक्के पर एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार था। पहले मैच में 16 और दूसरे मैच में 13 छक्के लगे। एमएलसी ने 29 हजार रुपये बांटे। फाइनल में भी हर छक्के पर एक-एक हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
हमारे सहयोगी
- मुख्य प्रायोजक : मंगलायतन यूनिवर्सिटी
- सह-प्रायोजक : एच आर योगा न्यूरोपैथी चिकित्सा केंद्र
- पॉवर्ड बाय : सांगवान सिटी, राधा मोहन डेवलपर्स, हरीसन लॉक्स
- सहयोगी : माधावास इंपीरियन, प्रशांत एंटरप्राइजेज, आरपी लॉक्स, विजडम पब्लिक स्कूल, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल, लाशेफ हर्ष उद्यान रिसोर्ट, वीआरएस स्मार्ट सिटी फ्यूल प्वाइंट, सुशील गुप्ता, वरुण ट्रामा एंड बर्न सेंटर, संदीप कुमार भारद्वाज (एडवोकेट)
- आउटडोर पार्टनर : एम के जी मीडिया
- फूड पार्टनर : मिल्कबार
- गिफ्ट पार्टनर : अलीगढ़ ऑटो सेंटर
- मीडिया पार्टनर : एडवाला