फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi, Sports Minister Mandaviya Hail India's 39-Medal Commonwealth Games 2026 Campaign

CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की, खेल मंत्री बोले- 39 पदक ऐतिहासिक उपलब्धि

Mon, 03 Aug 2026 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के 39 पदकों के अभियान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के जज्बे और समर्पण की प्रशंसा की, जबकि मांडविया ने कहा कि सीमित खेलों के बावजूद भारत का चौथा स्थान और 39 पदक देश के खेलों की बढ़ती ताकत का प्रमाण हैं।

विज्ञापन
PM Modi, Sports Minister Mandaviya Hail India's 39-Medal Commonwealth Games 2026 Campaign
पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स की सराहना की - फोटो : ANI/IANS

विस्तार

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय दल को बधाई दी है। भारत ने इस बार 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य समेत कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। दोनों नेताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भारतीय खेलों की बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया।
विज्ञापन


पीएम मोदी खिलाड़ियों के लिए क्या बोले?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय दल की सराहना करते हुए लिखा, 'ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है। भारत ने 13 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक जीते हैं। सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई। पूरे खेलों के दौरान हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया। उनकी मेहनत देश के युवाओं को लगातार प्रेरित करती रहेगी।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने भारतीय दल के आगामी अभियानों के लिए भी शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'पूरे भारतीय दल को भविष्य की चुनौतियों के लिए मेरी शुभकामनाएं। वे इसी तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का गौरव बढ़ाते रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi, Sports Minister Mandaviya Hail India's 39-Medal Commonwealth Games 2026 Campaign
पीएम मोदी और मीराबाई चानू - फोटो : ANI/IANS
मांडविया ने बताया भारत की खेल ताकत का प्रमाण
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि सीमित खेलों के बावजूद भारत का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने कहा, 'भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन शानदार चौथे स्थान के साथ किया। ग्लास्गो 2026 में कई ऐसे खेल शामिल नहीं थे, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से सबसे अधिक पदक जीतता है। इसके बावजूद टीम इंडिया ने बर्मिंघम 2022 के समान खेलों में जीते गए 30 पदकों की तुलना में इस बार 39 पदक हासिल किए।'

मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय खेलों की गहराई और मजबूती साफ दिखाई दे रही है। तिरंगे के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले हर खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ पर हमें गर्व है।'

PM Modi, Sports Minister Mandaviya Hail India's 39-Medal Commonwealth Games 2026 Campaign
मनसुख मांडविया - फोटो : PT Usha X
2030 मेजबानी को लेकर भी जताया भरोसा
मांडविया ने अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को लेकर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी संस्करण की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और हमारा लक्ष्य खेलों के इतिहास का सबसे शानदार आयोजन करना है।'

ग्लास्गो में खत्म हुआ सफर, अहमदाबाद 2030 की शुरुआत
 
  • रविवार को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन समारोह आयोजित हुआ। इसी दौरान राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को सौंपा गया, जिसके साथ ही भारत की मेजबानी यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई।
  • समापन समारोह में गायक-संगीतकार शंकर महादेवन और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की प्रस्तुति के साथ भारत ने 'अहमदाबाद 2030' अभियान की झलक पेश की। ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति में भारत की खेल यात्रा और 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की झलक दिखाई गई।

शताब्दी संस्करण की मेजबानी करेगा भारत
अहमदाबाद में होने वाले 2030 राष्ट्रमंडल खेल ऐतिहासिक होंगे, क्योंकि यह प्रतियोगिता का 100वां वर्ष होगा। इसके साथ ही भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा ऐसा देश बन जाएगा, जो राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी दूसरी बार करेगा। इससे पहले भारत ने 2010 में नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का सफल आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed