Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Arshad Nadeem's Mentors Blame Poor Training, Negligence for Commonwealth Games Failure
{"_id":"6a703cbcde90f39126035752","slug":"arshad-nadeem-s-mentors-blame-poor-training-negligence-for-commonwealth-games-failure-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CWG 2026: पाकिस्तान के अरशद नदीम की नाकामी पर अपने ही हुए सख्त, मेंटर्स ने लापरवाही का क्यों लगाया आरोप? जानें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026: पाकिस्तान के अरशद नदीम की नाकामी पर अपने ही हुए सख्त, मेंटर्स ने लापरवाही का क्यों लगाया आरोप? जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:31 PM IST
सार
पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन अब पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गया है। उनके दो मेंटर्स ने खराब तैयारी, लापरवाही और पर्याप्त ट्रेनिंग नहीं करने को इसकी बड़ी वजह बताया है। उनका मानना है कि अरशद को वापसी के लिए फिर से कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
1 of 7
अरशद नदीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में खराब प्रदर्शन अब सवालों के घेरे में है। उनके दो पूर्व मेंटर्स ने साफ कहा है कि पर्याप्त ट्रेनिंग नहीं करना और लापरवाही बरतना उनकी नाकामी की बड़ी वजह रही। दोनों का मानना है कि अगर अरशद को दोबारा शीर्ष स्तर पर लौटना है तो उन्हें पहले की तरह कड़ी मेहनत करनी होगी।
2 of 7
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : IANS
फाइनल में रहे नौवें स्थान पर
92.97 मीटर का ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो करने वाले अरशद नदीम इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में पूरी तरह फीके नजर आए। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 78.63 मीटर का थ्रो कर किसी तरह फाइनल में जगह बनाई, लेकिन फाइनल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 77.41 मीटर ही रहा। वह 12 खिलाड़ियों में नौवें स्थान पर रहे और पदक की दौड़ में भी शामिल नहीं हो सके। इस स्पर्धा का स्वर्ण श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जीता। भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत और यशवीर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
3 of 7
अरशद नदीम
- फोटो : IANS
'ओलंपिक गोल्ड के बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया'
अरशद नदीम को शुरुआती दौर में आगे बढ़ाने वाले पाकिस्तान एथलेटिक्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष अकरम साही ने कहा, 'ओलंपिक स्वर्ण जीतने के बाद कुछ लोगों ने अरशद को अपने घेरे में ले लिया और मुझे उनसे मिलने तक नहीं दिया। ग्लास्गो का यह परिणाम बेहद निराशाजनक है। पिछले कुछ महीनों से ही संकेत मिल रहे थे कि उनकी ट्रेनिंग में कमी और लापरवाही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अरशद नदीम
- फोटो : IANS
हज के बाद नहीं कर पाए सही तैयारी
अरशद के एक अन्य मेंटर, जिन्होंने अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया, ने भी साही की बात से सहमति जताई। उन्होंने कहा, 'अरशद नदीम कुछ हद तक आत्मसंतुष्ट हो गए थे। हमने देखा कि उनकी ट्रेनिंग पर्याप्त नहीं थी। इस साल हज यात्रा के बाद भी उन्होंने सही तरीके से अभ्यास नहीं किया।' उन्होंने याद दिलाया कि पेरिस ओलंपिक से पहले दक्षिण अफ्रीका के कोच टर्सियस लीबेनबर्ग के मार्गदर्शन और नॉर्थ-वेस्ट यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग का उन्हें काफी फायदा मिला था।
विज्ञापन
5 of 7
अरशद नदीम
- फोटो : IANS
'सरकार का इंतजार करने के बजाय खुद निवेश करना चाहिए था'
मेंटर ने कहा कि ओलंपिक के बाद करोड़ों रुपये के इनाम मिलने के बावजूद अरशद ने अपनी ट्रेनिंग पर पर्याप्त निवेश नहीं किया। उन्होंने कहा, 'अरशद को सरकार या महासंघ के इंतजार में नहीं बैठना चाहिए था। उन्हें अपनी कमाई का इस्तेमाल खुद की ट्रेनिंग और विदेश में अभ्यास पर करना चाहिए था।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।