फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खराब हवा के बावजूद दिल्ली से ही होगा भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का आगाज

Tue, 29 Oct 2019 05:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 29 Oct 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh T 20I to be held in Delhi despite poor air quality
दिल्ली की हवा हुई खराब - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों ने साफ कर दिया है कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। दिवाली के बाद बढ़े वायु प्रदूषण के चलते पहले इसका स्थान बदलने की संभावना जताई जा रही थी।

India vs Bangladesh T 20I to be held in Delhi despite poor air quality
डिजाइन पिक्चर - फोटो : self

एएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार बीसीसीआई के सूत्र ने कहा है कि हमने दिल्ली पलूशन कंट्रोल कमिटी से अनुमति ले ली है और उन्होंने कहा है कि तीन नवंबर को वातावरण साफ रहेगा इसलिए हमने उनकी सलाह के बाद मैच दिल्ली में कराने का फैसला किया है। अगर प्रदूषण की समस्या मैच के दिन तक बढ़ गई, तब क्या किया जाएगा? इस सवाल पर बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि फिलहाल सब कुछ फिक्स है और मुझे नहीं लगता कि प्लान में कोई बदलाव होगा।

India vs Bangladesh T 20I to be held in Delhi despite poor air quality
pollution in delhi ncr - फोटो : ani

सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फॉरकास्टिंग ऐंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक दिवाली की अगली सुबह सोमवार को, दिल्ली की हवा का स्तर बहुत खराब तक पहुंच गया। 0 से 50 के बीच के एयर क्वॉलिटी इंडेक्स को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम' 201 से 300 तक 'खराब' और 301 से 400 तक 'बहुत खराब' और 500 से ऊपर को 'खतरनाक' माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Bangladesh T 20I to be held in Delhi despite poor air quality
pollution in delhi ncr - फोटो : ani

दिवाली के बाद दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में दिल्ली यूनिवर्सिटी (नॉर्थ कैंपस), पूसा, रोहिणी-पंजाबी बाग, वजीरपूर, जहांगीर पुरी और बवाना शामिल रहे। हवा की खराब क्वॉलिटी दिल्ली के लिए हमेशा से ही बड़ी परेशानी की वजह रहा है। दिसंबर 2017 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को दिल्ली में टेस्ट मैच के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उन्होंने फील्डिंग के दौरान मास्क तक पहना था। बांग्लादेश भारत दौरे पर तीन टी-20 इंटरनैशनल मैच और दो टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed