फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटबॉलर डेविड बेकहम की बहू निकोला के जलवे, ये तस्वीरें हुई वायरल

Wed, 15 Jul 2020 06:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 Jul 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Legendary footballer David Beckham's daughter-in-law, Nicola's photoshoot and modeling photos went viral
डेविड, ब्रुकलिन और निकोला - फोटो : social media

इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के घर में इस वक्त खुशी का माहौल है। वे अपने बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस बात का इजहार वो और उनकी पत्नी विक्टोरिया सोशल मीडिया पर भी कर चुके हैं। यही वजह है कि इस वक्त बेकहम परिवार काफी चर्चा में है।

Legendary footballer David Beckham's daughter-in-law, Nicola's photoshoot and modeling photos went viral
निकोला - फोटो : nicolaannepeltz instragram

बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन अपनी गर्लफ्रेंड निकोला पेल्ट्ज से शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने ही सगाई भी कर ली है, जिसकी जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से तस्वीर शेयर कर दी। उधर बेकहम परिवार ने भी निकोला पेल्ट्ज को अपनी बहू के रूप में खुशी से स्वीकार किया है।

Legendary footballer David Beckham's daughter-in-law, Nicola's photoshoot and modeling photos went viral
निकोला पेल्ट्ज - फोटो : nicolaannepeltz instragram

वैसे डेविड की होने वाली बहू निकोला एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिनका खेल से कुछ अधिक लेना-देना नहीं है। लेकिन फिर भी नामी बेकहम परिवार से जुड़ने की वजह से वे अचानक ही चर्चा का विषय बन गई हैं। यही कारण है कि उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी तेजी से वायरल होने लगी हैं। उनकी हर एक तस्वीर उनके अंदाज और जिंदगी को बयां करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Legendary footballer David Beckham's daughter-in-law, Nicola's photoshoot and modeling photos went viral
ब्रुकलिन और निकोला - फोटो : nicolaannepeltz instragram

मॉडलिंग वर्ल्ड में ऐक्टिव निकोला को फोटोशूट का काफी शौक है और वे फैशन और लेटेस्ट ट्रेंड के मुताबिक ही अपने स्टाइल पर ध्यान देती हैं। एक इंटरव्यू के मुताबिक, उन्हें मूड के हिसाब से कपड़े और स्टाइल बदलना पसंद है। निकोला मेकअप पर भी खासा ध्यान देती हैं।

विज्ञापन
Legendary footballer David Beckham's daughter-in-law, Nicola's photoshoot and modeling photos went viral
डेविड और विक्टोरिया बेकहम - फोटो : social media

स्टाइल और अंदाज की बात करें तो बेकहम परिवार भी इसमें पीछे नहीं है। डेविड बेकहम फुटबॉल के अलावा अपने स्टाइल और पर्सनालिटी मशहूर हैं और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम भी गायिका और फैशन डिजाइनर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed