फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Table Tennis: मनिका को सऊदी स्मैश में शानदार प्रदर्शन का मिला फायदा, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचीं

Tue, 14 May 2024 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 May 2024 04:29 PM IST
सार

सऊदी स्मैश टूर्नामेंट से पहले 39वें स्थान पर काबिज 28 वर्षीय खेल रत्न पुरस्कार विजेता मनिका ने जेद्दा में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और अपने इस प्रदर्शन से 15 स्थान की लंबी छलांग लगाने में सफल रहीं।

विज्ञापन
Manika batra got benefit of excellent performance in Saudi Smash reached best singles ranking of her career
मनिका बत्रा - फोटो : PTI
भारत की शीर्ष महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को हाल ही में संपन्न हुए सऊदी स्मैश टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सिंगल्स रैंकिंग पर पहुंच गईं। मनिका अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सिंगल्स रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गईं हैं और वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं। 
Manika batra got benefit of excellent performance in Saudi Smash reached best singles ranking of her career
मनिका बत्रा - फोटो : Social Media
मनिका ने लगाई लंबी छलांग 
सऊदी स्मैश टूर्नामेंट से पहले 39वें स्थान पर काबिज 28 वर्षीय खेल रत्न पुरस्कार विजेता मनिका ने जेद्दा में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और अपने इस प्रदर्शन से 15 स्थान की लंबी छलांग लगाने में सफल रहीं। व्यक्तिगत और टीम श्रेणियों में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने सऊदी स्मैश में अंतिम आठ के सफर के दौरान कई बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वैंग मान्यु को हराकर उलटफेर किया था। यह पहली बार था जब कोई भारतीय महिला खिलाड़ी टूर्नामेंट में इतनी आगे बढ़ी। मनिका को इस प्रदर्शन के लिए 350 अंक मिले। 
Manika batra got benefit of excellent performance in Saudi Smash reached best singles ranking of her career
मनिका बत्रा - फोटो : Social Media
'ओलंपिक से पहले आत्मविश्वास बढ़ा'
मनिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि रैंकिंग में सुधार सही समय पर हुआ है क्योंकि उनका लक्ष्य पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की करना है। मनिका ने लिखा, 'पेरिस 2024 की राह पर काफी आत्मविश्वास बढ़ा। शीर्ष 25 में जगह बनाना और आईटीटीएफ रैंकिंग के महिला एकल में किसी भारतीय द्वारा अब तक हासिल की गई सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग।' मनिका ने अपनी सफलता के लिए अपने कोच अमन बालगु और बेलारूस के ट्रेनिंग जोड़ीदार किरिल बारबानोव को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, आपके आशीर्वाद और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद। विशेष रूप से निरंतर समर्थन के लिए मेरे कोच अमन बालगु, मेरे साथी किरिल बारबानोव और मेरे परिवार को। पेरिस 2024 की तरफ आगे और ऊपर बढ़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed