{"_id":"5bb4aa4a867a5501346c3ee8","slug":"mike-tyson-loves-chicken-biryani-and-sherwani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माइक टायसन की जुबान पर चढ़ा भारतीय बिरयानी का स्वाद, साथ ले गए यह खास पोशाक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
माइक टायसन की जुबान पर चढ़ा भारतीय बिरयानी का स्वाद, साथ ले गए यह खास पोशाक
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mike tyson
Link Copied
मुंबई में आयोजित मिक्स्ड मार्शल आर्ट कुमाइट-1 लीग का लुत्फ उठाने आए अमेरिका के पूर्व दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन को शायद भारतीय संस्कृति से कुछ ज्यादा ही जुड़ाव हो गया है। खबर है कि टायसन भारत की पारंपरिक पोशाक शेरवानी अपने साथ ले गए और उन्होंने यहां चिकन बिरयानी का भी लुत्फ उठाया।
Trending Videos
2 of 5
Mike Tyson
- फोटो : indian express
गौरतलब है कि टायसन की सुरक्षा का कार्यभार शेरा व टाइगर सुरक्षा सेवा को दिया गया था। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बताया कि टायसन बेशक बाहर से सख्त हों, लेकिन वह बेहद साधारण और साफ दिल के इंसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Mike Tyson
शेरा ने बताया कि टायसन ने यहां भारतीय संस्कृति, व्यंजन और आतिथ्य की जमकर प्रशंसा की। खासतौर पर टायसन को यहां की चिकन बिरयानी काफी पसंद आई और वह पारंपरिक परिधान शेरवानी को अपने साथ ले गए। उन्होंने टायसन ने मुंबई और आगरा का दौरा किया था।
4 of 5
माइक टायसन
- फोटो : SELF
उन्होंने कहा, 'वह धारावी और ताजमहल घूमने गए लेकिन वह किसी भी लोकप्रिय पर्यटन गतिविधियों में शामिल नहीं हुए। चूंकि मैं उनके साथ था इसलिए बहुत से प्रशंसकों ने मुझसे इस उम्मीद से संपर्क किया कि सलमान खान और माइक टायसन लीग के लिए एक साथ रिंग में शामिल होंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
mike tyson
टायसन ने भी शेरा की सुरक्षा कंपनी की प्रशंसा की। भारतीय दौरे पर आए माइक टायसन ने इस दौरान अपने आप को झुग्गियों से निकला मुक्केबाज बताया। पूर्व हैविवेट चैम्पियन अमेरिका के माइक टायसन ने कहा कि गरीबी से जूझने वाला इंसान भी एक बड़ा बॉक्सर बन सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X