{"_id":"5f12cbd28ebc3e63c03df042","slug":"these-players-who-are-doing-completely-different-jobs-after-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी को खानी पड़ी जेल की हवा तो कोई धोने लगा बस, संन्यास के बाद क्या कर रहे ये खिलाड़ी?","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
किसी को खानी पड़ी जेल की हवा तो कोई धोने लगा बस, संन्यास के बाद क्या कर रहे ये खिलाड़ी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
संन्यास के बाद खिलाड़ी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैसे कि कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, ठीक उसी तरह इसमें करियर बनाना भी कोई आसान नहीं है। किस्मत चमकी तो आप बुलंदियों पर चले जाते हैं और अगर नहीं तो आपको मजबूरन कुछ और करना पड़ता है। कुछ और करना पड़ता से मेरा मतलब है कि संन्यास की ओर कदम रुख करते हैं और इसके तमाम उदाहरण हैं। इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों से रू-ब-रू करवाएंगे, जिनका एक समय में क्रिकेट में जलवा था, मगर किस्मत के कमजोर ठहरे और मजबूरन उन्हें क्रिकेट को हमेशा के लिए छोड़ना पड़ा। किसी ने मजबूरी में गाना गाया तो कोई जेल गया.. जानिए संन्यास के बाद क्या कर रहे हैं ये पांच खिलाड़ी?
2 of 8
मखाया एंटिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक गेंदबाजों में से एक मखाया एंटिनी का क्रिकेट करियर तो शानदार रहा, लेकिन साल 1999 में उनके ऊपर एक टीनएज लड़की के रेप मामले में शामिल होने का आरोप लगा। इसके लिए मखाया को 6 साल की सजा हुई और काफी समय जेल में गुजारने के बाद वकील की मदद से वह बाहर निकल पाए। मखाया ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट, 173 वन-डे और 10 टी-20 मैच खेले हैं।
3 of 8
हेनरी ओलंगा
- फोटो : social media
कभी जिम्बाब्वे क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय रहे हेनरी ओलंगा को क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। जिम्बाब्वे के लिए 30 टेस्ट, 50 वन-डे खेलने वाले ओलंगा को तानाशाह के खिलाफ आवाज उठाने के बाद देश छोड़ना पड़ा था। वर्ल्ड कप 1999 में भारत और जिम्बाब्वे के एक मैच में ओलंगा ने 5 गेंदों के अंदर 3 विकेट झटक कर भारत के मुंह से मैच छीन लिया था। देश में मानवाधिकारों का हनन के खिलाफ आवाज उठाने के चलते उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा था। उन्हें गाना गाने का काफी शौक था। इस समय वह स्टेज शो करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : file
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान है। 45 साल के मास्टर ब्लास्टर सचिन बतौर सांसद राज्यसभा पहुंचने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी और क्रिकेटर बने। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सौवां शतक पूरा किया। सचिन ने दिसंबर 2012 में वन-डे क्रिकेट को अलविदा कहा और नवंबर 2013 में टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की। फिलहाल वो कमेंट्री करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
क्रिस केर्न्स
- फोटो : getty
क्रिस क्रेर्न्स न्यूजीलैंड के एक बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं लेकिन रिटायरमेंट के बाद इन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो क्रिस क्रेर्न्स बसों को धोने के साथ ही ट्रक चलाकर मुश्किल से घर का गुजारा किया करते थे। क्रेर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिए 62 वन-डे, 215 टेस्ट और दो टी-20 मैच खेले हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।