फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली

Thu, 08 Sep 2016 11:05 AM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
Top WWE Superstars Who Are Not In Main Storyline of The Company
WWE - फोटो : getty
WWE के सुपरस्टार्स को पूरी दुनिया में पॉपुलर बनाने के लिए सबसे जरूरी होती है उसकी स्टोरीलाइन। WWE में हर रेसलर अपने कैरेक्टर के हिसाब से ही खुद को तैयार करता है और उसी कैरेक्टर के लिए हिसाब से उसके लिए स्टोरीलाइन तैयार की जाती है। यही स्टोरीलाइन है जो किसी भी रेसलर को दुनिया भर में पॉपुलर करती है। जैसे-जैसे एक रेसलर अपनी स्टोरीलाइन पर खरा उतरता है, उसके लिए और बेहतर स्टोरीलाइन तैयार की जाती है। मगर कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो एक समय में WWE का चेहरा हुआ करते थे, मगर आज उनके पास कोई स्टोरीलाइन ही नहीं है।

अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली

Top WWE Superstars Who Are Not In Main Storyline of The Company
जॉन सीना - फोटो : getty
जॉन सीना
15 सालों से WWE का चेहरा बने रहे जॉन सीना आज कंपनी के टॉप स्टार्स में भी शामिल नहीं हैं। अपनी फिल्म में व्यस्त सीना के लिए दर्शकों ने अब तालियां बजाना छोड़ दिया है। पिछले 2 सालों में सीना की चमक फिकी पड़ी है। इसका कारण है कि सीना हाल की किसी भी स्टोरी में फिट नहीं बैठते। दर्शक उम्मीद करेंगे कि 15 बार का यह विश्व चैंपियन फिर अपना रंग जमाएगा।

अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली

Top WWE Superstars Who Are Not In Main Storyline of The Company
द रॉक - फोटो : getty
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
WWE में द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन की लोकप्रियता आज भी कम न हुई है। मगर एक्टिंग में सफल होने के बाद रॉक WWE को वो टाइम नहीं दे पा रहें हैं, जो वो पहले दिया करते थे। अब रॉक साल में एकाध बार से ज्यादा नजर नहीं आते हैं और यह बतौर रेसलर उनके लिए खतरनाक हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली

Top WWE Superstars Who Are Not In Main Storyline of The Company
द अंडरटेकर - फोटो : getty
द अंडरटेकर
WWE के 'डेडमैन' द अंडरटेकर का नाम शायद ही कोई न जानता हो। 25 सालों से कंपनी के लिए बड़े चेहरा रहे अंडरटेकर की उम्र अब उनका साथ नहीं दे रही। 50 से पार हो चुके अंडरटेकर अब साल में सिर्फ एक बार रेसलमेनिया में ही नजर आते हैं। खबरों पर यकीन करें तो इस साल अंडरटेकर रेसलमेनिया में जॉन सीना या फिन बेलर से लड़कर रिटायरमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन

अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली

Top WWE Superstars Who Are Not In Main Storyline of The Company
केन - फोटो : getty
केन
द बिग रेड मॉन्स्टर के नाम से विख्यात 7 फुट लंबे केन अब भी WWE ही हिस्सा हैं। मगर जितनी बड़ी उनकी हाइट है, उस हिसाब से उन्हें फाइट नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि केन किसी नए टेलेंट को प्रमोट करने के लिए भी इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं। एक वक्त में केन WWE की ‘लाल मशीन’ हुआ करते थे, मगर अब उनका खौफ और दौर दोनों ही खत्म हो चला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed