फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरकर दोबारा जिंदा हो जाने वाले अंडरटेकर ने कहा WWE को अलविदा, तीन दशक रहा दबदबा

Mon, 22 Jun 2020 02:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 22 Jun 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
WWE announces The Undertaker's retirement, fans go into complete meltdown
द अंडरटेकर - फोटो : ट्विटर

मरकर दोबारा जिंदा हो जाने वाला 'डैडमैन' अब कभी रिंग में लड़ते नजर नहीं आएगा। जी हां! सुपरस्टार अंडरटेकर ने WWE की रिंग को अलविदा कह दिया है। 80, 90 के दशक में पैदा होने वालों ने इस पहलवान की फाइट जरूर देखी होगी, अगर नहीं भी देखी होगी तो मरकर जिंदा होने वाली कहानी तो बचपन में जरूर सुनी ही होगी।

WWE announces The Undertaker's retirement, fans go into complete meltdown
अंडरटेकर - फोटो : WWE

अपनी डरावनी एंट्री और अजीबोगरीब सिग्नेचर ट्यून के साथ अंडरटेकर जब एरिना में एंट्री करते तो फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ जाती। एक बार पूरे रिंग में धुआं भर गया था और अंधेरे के बीच जैसे ही थोड़ा सा प्रकाश आया डैडमैन ताबूत से बाहर निकलते नजर आए थे।

WWE announces The Undertaker's retirement, fans go into complete meltdown
undertaker

करीब 3 दशक तक WWE में राज करने वाले अंडरटेकर का आखिरी मैच रेसलमानिया 36 में था। इस मुकाबले में उनकी भिड़ंत एजे स्टाइल्स के खिलाफ थी। अंडरटेकर ने इस मैच में जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
WWE announces The Undertaker's retirement, fans go into complete meltdown
अंडरटेकर - फोटो : WWE

अपनी डॉक्यूमेंट्री में वापसी के सवाल पर अंडरटेकर ने कहा कि WWE के चेयरमैन विंस के कहने पर वापसी होगी या नहीं यह वक्त ही बताएगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इमर्जेंसी की स्थिति में इस बारे में विचार किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।


 

विज्ञापन
WWE announces The Undertaker's retirement, fans go into complete meltdown

1990 में पहली बार अंडरटेकर ने WWE में अपने करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने शुरुआत में ही आने के बाद तब के स्टार हल्क होगन को हराया था। रेसलमानिया में उनका रिकॉर्ड (25-2) का रहा है। दो दशक तक उनका 21-0 का रिकॉर्ड बनाया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed