दिग्गज WWE सुपरस्टार जॉन सीना पर उनके फैंस की नजर हमेशा रहती है। उनका हर एक काम चर्चा का विषय बन जाता है। सीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दुनिया में जो भी होता है उसकी तस्वीर वो इंस्टाग्राम पर डालते हैं। हालांकि जॉन सीना कभी कैप्शन नहीं डालते हैं इस वजह से वो अधिक चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। अब जॉन सीना ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली है।
WWE स्टार जॉन सीना ने भी मांगी ऐश्वर्या राय के लिए दुआ, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WWE दिग्गज हमेशा भारत के सेलिब्रेटीज से प्रभावित रहे हैं। जॉन सीना ने ऐश्वर्या राय की शानदार तस्वीर पोस्ट है। दरअसल जॉन सीना द्वारा ऐश्वर्या राय की फोटो शेयर करने की पीछे की वजह यह है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें कुछ दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जब अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, तब भी जॉन ने दोनों की तस्वीरें शेयर की थी। दरअसल जॉन सीना ने अपने अंदाज में फोटो शेयर कर बच्चन परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
बच्चन परिवार इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी सलामती के लिए पूरी दुनिया दुआ मांग रही है। जॉन सीना ने भी अपने अंदाज में फोटो शेयर कर उनके लिए दुआ मांगी है।
अमिताभ और अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन में थे। बीते दिनों दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए। ऐश्वर्या के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर जॉन सीना ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या को लगातार बुखार बना हुआ था और गले में दर्द की भी शिकायत थी। ऐश्वर्या में लक्षण दिखने के बाद उनकी बेटी आराध्या बच्चन का भी दोबारा से टेस्ट किया गया है। दोनों मां बेटी को नानावती अस्पताल ले जाया गया। वहीं अमिताभ और अभिषेक की हालत इस समय स्थिर बनी हुई है।