Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics 2024 Closing Ceremony Photos Indian Flag bearers Manu Bhaker and PR Sreejesh attend ceremony
{"_id":"66b91a51f3377e9a4e0d6769","slug":"paris-olympics-2024-closing-ceremony-photos-indian-flag-bearers-manu-bhaker-and-pr-sreejesh-attend-ceremony-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: भारतीय तिरंगे के साथ समापन समारोह में शामिल हुए मनु-श्रीजेश, समाप्त हुआ पेरिस ओलंपिक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: भारतीय तिरंगे के साथ समापन समारोह में शामिल हुए मनु-श्रीजेश, समाप्त हुआ पेरिस ओलंपिक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:20 AM IST
सार
मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बनी थीं। वहीं, पीआर श्रीजेश पेरिस खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे।
विज्ञापन
1 of 4
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारतीय ध्वजवाहक के तौर पर पेरिस ओलंपिक के समापन शामिल हुए। करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाला खेलों का महाकुंभ अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। इन खेलों का अगला संस्करण 2028 में अमेरिका लॉस एंजिलिस में होगा।
2 of 4
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : PTI
मनु और श्रीजेश ने समापन समारोह से पहले अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बनी थीं। वहीं, पीआर श्रीजेश पेरिस खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे। श्रीजेश ने ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी थी। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक में भी शामिल थे और उस वक्त भी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
3 of 4
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : PTI
भारत ने पहला पदक 28 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता था। स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया था। 30 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता। इस ओलंपिक में यह भारत का दूसरा पदक था।भारत को तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में एक अगस्त को कांस्य पदक जीता। स्वप्निल महिला या पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : PTI
भारतीय पुरुष हॉकी टीम से पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की काफी उम्मीद थी, स्वर्ण तो नहीं आया, लेकिन भारतीय टीम कांस्य पदक को बरकरार रखने में कामयाब रही है। भारत ने टोक्यो 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और मनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। भारत ने छठा पदक नौ अगस्त को जीता। पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में 57 किलोग्राम भारवर्ग में अमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।