Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Arshad Nadeem gold medalist in javelin throw, got buffalo in gift from his in-laws Paris Olympics
{"_id":"66b909babb9d80614c065e0a","slug":"arshad-nadeem-gold-medalist-in-javelin-throw-got-buffalo-in-gift-from-his-in-laws-paris-olympics-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arshad Nadeem: भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाले नदीम को ससुराल से मिला खास उपहार, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Arshad Nadeem: भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाले नदीम को ससुराल से मिला खास उपहार, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
पाकिस्तान भले ही अपने भाला फेंक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम को नकद पुरस्कारों और अन्य बहुमूल्य पुरस्कारों से नवाज रहा हो, लेकिन उनके ससुर ने ग्रामीण परवरिश और परंपरा के साथ मेल खाते हुए उन्हें भैंस उपहार में देने का फैसला किया है। मोहम्मद नवाज ने रविवार को नदीम के गांव में स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना ‘बहुत मूल्यवान’ और ‘सम्मानजनक’ माना जाता है।
2 of 5
अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नदीम ने पेरिस में भाला फेंक स्पर्धा में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जिसमें भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। नवाज ने कहा, 'नदीम को अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है और सफलता के बावजूद, उनका घर अब भी उनका गांव है और वह अब भी अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहते हैं।'
3 of 5
अरशद नदीम
- फोटो : Twitter
उनके ससुर ने बताया कि उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं और उनकी सबसे छोटी बेटी आयशा की शादी नदीम से हुई है। नवाज ने कहा, 'जब हमने छह साल पहले अपनी बेटी की शादी नदीम से करने का फैसला किया तो उस समय वह छोटी मोटी नौकरियां करता था। लेकिन अपने खेल के प्रति बेहद जुनूनी था और घर व खेतों में लगातार भाला फेंकने का अभ्यास करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
नदीम ने पांच लीगल थ्रो किए, इनमें से दो प्रयास उनके 90+ मीटर के रहे। नदीम का आखिरी प्रयास 91.79 मीटर का रहा। नदीम ने पहला प्रयास में फाउल किया था। वहीं, तीसरे प्रयास में उन्होंने 88.72 मीटर थ्रो, चौथे प्रयास में 79.40 मीटर थ्रो और पांचवें प्रयास में 84.87 मीटर थ्रो किया। वहीं, नीरज के दूसरे प्रयास (89.45 मीटर) के अलावा बाकी सभी प्रयास फाउल रहे।
विज्ञापन
5 of 5
अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
अरशद के लिए स्वर्ण तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है। उनके निजी जीवन में भी कई कठिनाइयां रही हैं, लेकिन नदीम ने कभी हार नहीं मानी और संघर्ष करते रहे। पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल बोर्ड जब यह तय कर रहा था कि पेरिस ओलंपिक के लिए जाने वाले सात खिलाड़ियों में से किसका खर्च वहन करना है तो उसे केवल अरशद नदीम और उनके कोच ही इस लायक लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।