Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics 2024: India won seven medals in wrestling, now Vinesh has a chance to create history
{"_id":"66b3063e9a7cc939eb08309c","slug":"paris-olympics-2024-india-won-seven-medals-in-wrestling-now-vinesh-has-a-chance-to-create-history-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Olympics: जाधव से पूनिया तक..भारत ने जीते सात पदक, नहीं आया स्वर्ण, जानें कुश्ती में कैसा रहा भारत का इतिहास","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Olympics: जाधव से पूनिया तक..भारत ने जीते सात पदक, नहीं आया स्वर्ण, जानें कुश्ती में कैसा रहा भारत का इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:59 AM IST
सार
ओलंपिक के इतिहास में भारत ने कुश्ती में अब तक सात पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और पांच कांस्य हैं। अब तक भारत ने इस खेल में कोई स्वर्ण नहीं जीता है। इस लेख में हम भारत के कुश्ती में ओलंपिक के इतिहास में प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
कुश्ती में भारत ने ओलंपिक में सात पदक जीते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पेरिस ओलंपिक 2024 का 11वां दिन भारत के लिए शुभ रहा। कुश्ती में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उन्हें कैटेगरी से अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी थीं। उनके पास स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका था।
ओलंपिक के इतिहास में भारत ने कुश्ती में अब तक सात पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और पांच कांस्य हैं। अब तक भारत ने इस खेल में कोई स्वर्ण नहीं जीता है। इस लेख में हम भारत के कुश्ती में ओलंपिक के इतिहास में प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
2 of 8
केडी जाधव
- फोटो : ओलंपिक
हेलसिंकी ओलंपिक 1952
कुश्ती में भारत ने अपना पहला पदक हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में जीता था। केडी जाधव ने पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। जाधव ने जापान के शोहाची इशी के खिलाफ अपने पदक दौर के मुकाबले की शुरुआत की थी, लेकिन वह स्वर्ण नहीं जीत सके थे। यह ओलंपिक में स्वतंत्र भारत का कुश्ती में पहला पदक था।
3 of 8
सुशील कुमार
- फोटो : ओलंपिक
बीजिंग ओलंपिक 2008
भारत को अगला पदक 56 साल बाद बीजिंग ओलंपिक में 2008 में मिला। पहलवान सुशील कुमार ने पुरुष फ्रीस्टाइल 66 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुशील कुमार ने यूक्रेन के एंड्री स्टैडनिक से हार के साथ शुरुआत की थी। हालांकि, स्टैडनिक के फाइनल में पहुंचने के साथ सुशील को रेपेचेज राउंड के जरिए पदक जीतने का दूसरा मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सुशील कुमार
- फोटो : twitter
लंदन ओलंपिक 2012
बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले सुशील कुमार ने लंदन में भी अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुषों की 66 किग्रा स्पर्धा में में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह व्यक्तिगत दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
विज्ञापन
5 of 8
योगेश्वर दत्त
- फोटो : ओलंपिक
लंदन ओलंपिक 2012
सुशील कुमार के अलावा योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने घुटने और पीठ की चोटों से जूझते हुए अपना पहला मुकाबला जीता था, लेकिन राउंड ऑफ 16 में विश्व चैंपियन बेसिक कुदुखोव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कुदुखोव फाइनल में पहुंचने योगेश्वर को रेपेचेज राउंड के जरिए पदक जीतने का एक और मौका मिला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।