Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics: Neeraj Chopra becomes fourth Indian to win two medals in Olympics, PV Sindhu-Manu Bhaker
{"_id":"66b537ef833853783806ff8a","slug":"paris-olympics-neeraj-chopra-becomes-fourth-indian-to-win-two-medals-in-olympics-pv-sindhu-manu-bhaker-2024-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बने नीरज चोपड़ा, सिंधू-मनु भाकर की सूची में हुए शामिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बने नीरज चोपड़ा, सिंधू-मनु भाकर की सूची में हुए शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:56 AM IST
सार
ट्रैक एंड फील्ड में साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने जरूर भारत के लिए खेलते हुए दो पदक जीते थे, लेकिन वह ब्रिटिश मूल के थे। प्रिचर्ड ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ और 200 मीटर बाधा दौड़ में दो रजत पदक जीते थे। नीरज का रजत एथलेटिक्स में भारत को मिला चौथा पदक रहा। प्रिचर्ड और नीरज के दो-दो पदक हैं।
विज्ञापन
1 of 4
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में भले ही स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव नहीं कर सके, लेकिन वह ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज से पहले पहलवान सुशील कुमार, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और निशानेबाज मनु भाकर ही यह उपलब्धि अपने नाम कर सके हैं। हालांकि, नीरज ओलंपिक में एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं।
2 of 4
नीरज चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
नीरज सिंधू-मनु की सूची में शामिल हुए
नीरज से पहले सुशील कुमार ने 2008 में कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक में 66 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि सिंधू ने महिला एकल मुकाबले में 2016 रियो ओलंपिक में रजत और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ही व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। अब नीरज ने यह कर दिखाया है। उन्होंने इस ओलंपिक से पहले टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्वर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
वहीं, ट्रैक एंड फील्ड में साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने जरूर भारत के लिए खेलते हुए दो पदक जीते थे, लेकिन वह ब्रिटिश मूल के थे। प्रिचर्ड ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ और 200 मीटर बाधा दौड़ में दो रजत पदक जीते थे। नीरज का रजत एथलेटिक्स में भारत को मिला चौथा पदक रहा। प्रिचर्ड और नीरज के दो-दो पदक हैं।
3 of 4
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक में भारत को पांचवां पदक
भारत का यह पेरिस ओलंपिक में पांचवां पदक रहा। नीरज से पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक, फिर मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक, स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
गत चैंपियन नीरज ने पेरिस ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता, लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नए रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली। 26 वर्ष के नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैध थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर फेंका जो इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। इसके अलावा उनके पांचों प्रयास फाउल रहे। उन्होंने टोक्यो में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ पीला तमगा जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नदीम के नाम ओलंपिक रिकॉर्ड
वहीं नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो ही 92.97 मीटर का लगाया। उन्होंने छठा और आखिरी थ्रो 91.79 मीटर का लगाया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। इससे पहले दस मुकाबलों में नीरज ने हमेशा नदीम को हराया था। नीरज लगातार दो ओलंपिक व्यक्तिगत स्पर्धा का पदक जीतने वाले तीसरे और ट्रैक और फील्ड के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले पहलवान सुशील कुमार (2008 और 2012) और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ( 2016 और 2020) यह कारनामा कर चुके हैं। नदीम को हांगझोऊ एशियाई खेलों में नीरज से प्रतिस्पर्धा करनी थी, लेकिन आखिरी मौके पर चोट के कारण उन्होंने नाम वापिस ले लिया। नीरज ने उन्हें 2018 एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में हराया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।