Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics Opening Ceremony 2024 Badminton Player PV Sindhu and Table Tennis Player Sharath Kamal Photos
{"_id":"66a3f6140607c79d4e0a0775","slug":"paris-olympics-opening-ceremony-2024-badminton-player-pv-sindhu-and-table-tennis-player-sharath-kamal-photos-2024-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics Opening Ceremony: सिंधू और शरत की अगुआई में भारतीय दल ने समारोह में लिया हिस्सा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics Opening Ceremony: सिंधू और शरत की अगुआई में भारतीय दल ने समारोह में लिया हिस्सा, देखें तस्वीरें
सीन नदी के किनारे भारतीय समयानुसार देर रात पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय ध्वजवाहक पीवी सिंधू और अचंता शरत कमल की अगुआई में भारतीय दल ने देशों के बोट परेड में हिस्सा लिया। पेरिस में 1900 और 1924 के बाद तीसरी बार ओलंपिक हो रहे हैं। छह किलोमीटर की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई जिसमें 85 नावों में 205 देशों के 6800 से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी। भारी संख्या में खिलाड़ियों ने कल स्पर्धाएं होने के कारण उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया।
2 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : SAI Media
भारतीय दल की अगुआई दो ध्वजवाहकों दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और टेबल टेनिस दिग्गज अचंत शरत कमल ने की। आयोजकों ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक की चुनौतियों से पार पाते हुए पूरे शहर को उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनाकर अभूतपूर्व नजारा पेश किया। भारत के 117 खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले रहे हैं जिनमें 47 महिलाएं हैं।
3 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : X
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक पीवी सिंधू ने कार्यक्रम से पहले अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : India at Paris Olympics
उद्घाटन समारोह के दौरान सीन नदी पर मौजूद दर्शकों और अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन स्वीकार करते भारतीय दल के ध्वजवाहक शरत कमल और पीवी सिंधू। सिंधू और शरत की अगुआई में भारतीय दल ने तिरंगा लेकर सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन
5 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : BFI
उद्घाटन समारोह से पहले पारंपरिक अंदाज में भारतीय खिलाड़ी। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लवलीना से इस बार भी पदक लाने की उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।