Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics: Vinesh Phogat reaches semifinal, defeated Olympics champion and Livach in wrsetling match
{"_id":"66b208d52934ee318e0f47a2","slug":"paris-olympics-vinesh-phogat-reaches-semifinal-defeated-olympics-champion-and-livach-in-wrsetling-match-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: अंतिम-चार में पहुंचीं विनेश फोगाट, आज रात ही खेलेंगी सेमीफाइनल, पदक से बस एक कदम दूर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: अंतिम-चार में पहुंचीं विनेश फोगाट, आज रात ही खेलेंगी सेमीफाइनल, पदक से बस एक कदम दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:58 PM IST
सार
अब वह पदक पक्का करने से बस एक कदम दूर हैं। विनेश पिछले एक साल से अलग-अलग कारणों से चर्चा में रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। विनेश आज रात सवा दस बजे अपना सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।
विज्ञापन
1 of 4
विनेश फोगाट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। विनेश ने अपना प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को ही खेला और क्या शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व नंबर एक को हराया, फिर दूसरे मैच में टेक्निकल सुपीरियोरिटी से जीतकर आ रही पहलवान को चित कर दिया। इस तरह विनेश ने अंतिम चार में जगह बनाई। अब वह पदक पक्का करने से बस एक कदम दूर हैं। विनेश पिछले एक साल से अलग-अलग कारणों से चर्चा में रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। विनेश आज रात पौन 10 बजे के बाद वह कभी भी अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी।
BIGGEST SHOCK OF PARIS OLYMPICS....!!!!
VINESH PHOGAT has done it for India, she has beaten the Number 1 seed & Gold Medalist. 🤯
विनेश ने अंतिम 16 मैच में मंगलवार को जापान की विश्व नंबर एक युई सुसाकी को 3-2 हरा कर बड़ा उलटफेर किया। चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखरी 15 सेकंड से पहले उनके पास 2-0 की बढ़त थी।अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी 15 सेकंड में जापान की चैंपियन पहलवान को टेकडाउन कर जीत हासिल की। विनेश ने 3-2 से मैच अपने नाम किया।
सुसाकी को आखिरी कुछ सेकंड में हराया
3 of 4
विनेश फोगाट
- फोटो : Twitter
जापान ने इसके खिलाफ अपील भी की, लेकिन रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया। विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी। विनेश शुरुआती एक मिनट मे सुसाकी कोई पकड़ बनाने का कोई मौका नहीं दिया। सुसाकी हालांकि दूसरे मिनट में बढ़त बनाने में सफल रही। विनेश ने सुसाकी की आक्रमण का अपनी मजबूत रक्षण से शानदार जवाब दिया। दूसरे राउंड में भी सुसाकी विनेश की रक्षण को भेदने में सफल नहीं रही लेकिन उन्होंने एक अंक हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली। विनेश ने अपना सर्वश्रेष्ठ आखिरी कुछ सेकेंडों के लिए बचा रखा था और उनके अचानक से अपनाये गये आक्रामक रवैये ने जापान की पहलवान को संभलने का मौका नहीं दिया।
इसके लगभग एक घंटे बाद अपने क्वार्टर फाइनल मैच में विनेश यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के सामने उतरीं। लिवाच ने प्री क्वार्टर फाइनल में टेक्निकल सुपीरियोरिटी के आधार पर 10-0 से जीत हासिल की थी। हालांकि, विनेश के सामने वह कमजोर नजर आईं। विनेश ने शुरू में ही 4-0 की बढ़त ले ली और फिर स्कोर 6-0 कर दिया। इसके बाद यूक्रेन की पहलवान ने वापसी की कोशिश की और दो अंक बटोरे। हालांकि, विनेश ने फिर एक अंक लिया। आखिरी कुछ सेकंड में यूक्रेन की पहलवान लिवाच ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पांच अंक तक ही पहुंच सकीं। इस तरह विनेश ने लिवाच को 7-5 से हरा दिया। अब उनका उनका सामना सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमान लोपेज से होगा। युसनेलिस ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी को टेक्निकल सुपीरियोरिटी से हराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।