फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Paralympics Closing Ceremony: रंगारंग समारोह के साथ पैरालंपिक का समापन; भारत की झोली में रिकॉर्ड 29 पदक

Mon, 09 Sep 2024 12:22 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 09 Sep 2024 12:22 AM IST
सार

पेरिस पैरालंपिक 20224 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। आठ सितंबर को रंगारंग समारोह के साथ पैरालंपिक का समापन हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक समेत कुल 29 मेडल अपने नाम किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को गौरवान्वित करने वाले अभूतपूर्व प्रदर्शन की सराहना की है।

विज्ञापन
Paris Paralympics 2024 Closing Ceremony See Photos moments India Parade Archer Harvinder Sprinter Preethi
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में परेड के दौरान भारतीय दल की तरफ से तीरंदाज हरविंदर और स्प्रिंट रनर प्रीति पाल ध्वजवाहक बने। अब चार साल के बाद खेलों के इस महाकुंभ का आयोजन अमेरिका करेगा। फ्रांस की तरफ से मेजबानी अमेरिका को सौंपे जाने के बाद समारोह औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। भारतीय दल ने सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ अपना सफर 18वें पायदान के साथ समाप्त किया। पिछली बार भारत 24वें नंबर पर रहा था।


पेरिस गया सबसे बड़ा दल
पैरालंपिक में भारतीय अभियान के लिए इस बार बड़ा दल शामिल था। भारतीय खिलाड़ियों की 84 सदस्यीय टीम के साथ 95 अधिकारी भी पेरिस गए थे। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल रहे। भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल रहे। 95 अधिकारियों में से 77 अलग-अलग टीमों के अधिकारी थे। नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी भी शामिल थे।
Paris Paralympics 2024 Closing Ceremony See Photos moments India Parade Archer Harvinder Sprinter Preethi
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में गायिका की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह में फ्रांस की गायिका की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके अलावा डीजे की धुनों पर भी खिलाड़ी के साथ-साथ समारोह स्थल पर मौजूद लोगों को झूमते देखा गया। बारिश की फुहारों के बीच रेनकोट पहने लोग ऐतिहासिक और अविस्मरणीय लम्हों को अपनी स्मृतियों में कैद करने को बेताब दिखे।
Paris Paralympics 2024 Closing Ceremony See Photos moments India Parade Archer Harvinder Sprinter Preethi
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में फ्रांस के झंडे के रंग में आकर्षक रौशनी और आतिशबाजी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल देखा गया। फ्रांस के झंडे के रंग में आकर्षक रौशनी और आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Paralympics 2024 Closing Ceremony See Photos moments India Parade Archer Harvinder Sprinter Preethi
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में लेजर शो - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह में लेजर लाइट का शो भी हुआ। इसमें दुनियाभर से आए एथलीट के योगदान की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धि को दिखाने का यादगार प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Paris Paralympics 2024 Closing Ceremony See Photos moments India Parade Archer Harvinder Sprinter Preethi
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह का स्तब्ध करने वाला एक लम्हा - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह का स्तब्ध करने वाला एक लम्हा ऐसा भी रहा जब खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रशंसकों की भावनाओं का ज्वार भी उमड़ा। अब चार साल के बाद अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस में ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed