Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
president droupadi mumu pm narendra modi abhinav bindra mansukh mandaviya praises Manu bhaker achievement
{"_id":"66a65282f1d33fe83b0036b5","slug":"president-droupadi-mumu-pm-narendra-modi-abhinav-bindra-mansukh-mandaviya-praises-manu-bhaker-achievement-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, अभिनव बिंद्रा ने कही ये बात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, अभिनव बिंद्रा ने कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:46 PM IST
सार
मनु ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह इसके साथ ही ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।
विज्ञापन
1 of 6
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला निशानेबाज मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। वहीं, भारत के एकमात्र निशानेबाजी स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने कहा कि इस 22 साल की निशानेबाज के अथक समर्पण, कड़ी मेहनत और जुनून ने सचमुच रंग दिखाया। मनु ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह इसके साथ ही ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।
2 of 6
मनु भाकर
- फोटो : Twitter
मनु ने खत्म किया निशानेबाजी में पदक का सूखा
मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।
3 of 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने मनु की उपलब्धि को सराहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा, पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मनु भाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ऐतिहासिक पदक। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बधाई। कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। कमाल की उपलब्धि।
विज्ञापन
5 of 6
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया
- फोटो : अमर उजाला
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, गर्व का पल। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीता। मनु को बधाई, आपने अपना कौशल और समर्पण दिखाया है। आप ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।