{"_id":"69c74ce7023c5d99dd0161fc","slug":"refused-urine-test-tiger-woods-arrested-after-high-speed-car-crash-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार क्रैश के बाद टाइगर वुड्स गिरफ्तार: क्या यूरिन जांच से इनकार पड़ा भारी? कुछ ही घंटे बाद हुए रिहा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
तेज रफ्तार कार क्रैश के बाद टाइगर वुड्स गिरफ्तार: क्या यूरिन जांच से इनकार पड़ा भारी? कुछ ही घंटे बाद हुए रिहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:07 AM IST
सार
फ्लोरिडा में कार हादसे के बाद टाइगर वुड्स को नशे में ड्राइविंग के शक में गिरफ्तार किया गया। ब्रेथलाइजर में शराब नहीं मिली, लेकिन उन्होंने यूरिन टेस्ट देने से इनकार कर दिया। पुलिस को दवा या ड्रग्स के सेवन का शक है। यह घटना उनके करियर के लिए नई चुनौती बन सकती है।
दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। फ्लोरिडा में हुए एक कार हादसे के बाद उन्हें नशे में ड्राइविंग (DUI) के शक में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि शुरुआती जांच में शराब का कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन यूरिन टेस्ट से इनकार ने इस मामले को गंभीर बना दिया। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद जमानत पर उन्हें रिहा भी कर दिया गया।
Trending Videos
2 of 7
हादसे के बाद कार के बगल में खड़े टाइगर वुड्स
- फोटो : Twitter
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना शुक्रवार दोपहर फ्लोरिडा के जुपिटर आइलैंड के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, वुड्स अपनी लैंड रोवर से एक दो-लेन सड़क पर तेज रफ्तार में एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ट्रक के ट्रेलर से टकरा गई और पलटकर साइड में गिर गई। राहत की बात यह रही कि वुड्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे खुद गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
टाइगर वुड्स
- फोटो : ANI
ब्रेथलाइजर क्लीन, लेकिन शक बरकरार
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने वुड्स का ब्रेथलाइजर टेस्ट किया, जिसमें शराब की मात्रा शून्य पाई गई। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनमें नशे जैसे लक्षण दिखे। जांचकर्ताओं को शक है कि उन्होंने किसी दवा या ड्रग्स का सेवन किया हो सकता है। हालांकि, वुड्स ने आगे की जांच के लिए यूरिन टेस्ट देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
4 of 7
टाइगर वुड्स
- फोटो : ANI
कानून के तहत क्या कार्रवाई?
फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक, किसी भी संदिग्ध ड्राइवर का टेस्ट से इनकार करना अपने आप में अपराध है। वुड्स पर तीन आरोप लगाए गए हैं। इनमें नशे में ड्राइविंग (DUI), प्रॉपर्टी डैमेज और कानूनी टेस्ट से इनकार शामिल हैं। नियमों के तहत उन्हें कम से कम आठ घंटे जेल में रहना था, इसके बाद ही जमानत मिलती। ऐसे में अब आठ घंटे बिताने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
टाइगर वुड्स
- फोटो : ANI
पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब वुड्स इस तरह के मामले में फंसे हों। 2017 में भी उन्हें दवाओं के असर में ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने दर्द निवारक दवाओं का गलत मिश्रण ले लिया था। इसके अलावा 2021 में भी उनका एक गंभीर कार हादसा हुआ था, जिसमें उनके पैरों में गंभीर चोटें आई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।