Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Walong Day Half Marathon: A tribute to the valour of the historic Walong Battle of 1962
{"_id":"690b8f5611cc06e93e012ef8","slug":"walong-day-half-marathon-a-tribute-to-the-valour-of-the-historic-walong-battle-of-1962-2025-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"63वें वालोंग डे पर 'वालोंग डे हॉफ मैराथन' का आयोजन, 1962 के ऐतिहासिक युद्ध की वीरता को श्रद्धांजलि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
63वें वालोंग डे पर 'वालोंग डे हॉफ मैराथन' का आयोजन, 1962 के ऐतिहासिक युद्ध की वीरता को श्रद्धांजलि
एन. अर्जुन, वालोंग (अरुणाचल प्रदेश)
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:24 PM IST
सार
वालोंग हॉफ मैराथन 2025 भारतीय सैनिकों के अमिट साहस, बलिदान और धैर्य को समर्पित है। यह कार्यक्रम भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश की जनता के बीच अटूट संबंध और परस्पर गर्व का प्रतीक बना।
विज्ञापन
1 of 4
वालोंग डे हाफ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित वालोंग के युद्धक्षेत्र से बुधवार को 'वालोंग हॉफ मैराथन 2025' का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन भारतीय सेना द्वारा 63वें वालोंग डे के उपलक्ष्य में किया गया, जिसने 1962 के भारत-चीन युद्ध में हुए वीरता भरे वालोंग युद्ध की स्मृति को पुनर्जीवित किया।
2 of 4
वालोंग डे हाफ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
इस मैराथन में करीब 700 प्रतिभागियों, जिनमें सेना के जवानों से लेकर नागरिक पुरुष और महिलाएं भी शामिल थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ को तीन श्रेणियों में बांटा गया था, 21 किमी हॉफ मैराथन, 10 किमी रन और 5 किमी ट्रिब्यूट रन, जिसमें प्रतिभागियों ने देश के वीर सपूतों के सम्मान में कदम से कदम मिलाया।
3 of 4
वालोंग डे हाफ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
यह मैराथन केवल शारीरिक सहनशक्ति और फिटनेस की परीक्षा नहीं थी, बल्कि इसमें स्मरण, एकता और देशभक्ति का संदेश भी निहित था। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिनमें पदक और दो लाख रुपए तक की नकद राशि भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वालोंग डे हाफ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
वालोंग हाफ मैराथन 2025 भारतीय सैनिकों के अमिट साहस, बलिदान और धैर्य को समर्पित है। यह कार्यक्रम भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश की जनता के बीच अटूट संबंध और परस्पर गर्व का प्रतीक बना। घाटी की हर दौड़ती कदमध्वनि ने सम्मान, गौरव और 'स्पिरिट ऑफ वालोंग' की अमर भावना को फिर से जीवंत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।