फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Athletics Championship: पीठ की समस्या से जूझ रहे थे नीरज चोपड़ा, विश्व चैंपियनशिप फाइनल में पदक से चूके

Fri, 19 Sep 2025 12:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 19 Sep 2025 12:16 AM IST
सार

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को बताया कि नीरज पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और जापान की राजधानी में अपनी प्रतियोगिता के बाद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने भी इस बात को स्वीकार किया।

विज्ञापन
World Athletics Championship: Neeraj Chopra was suffering from back problem know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा पिछले दो हफ्तों से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और शायद इसका असर गुरुवार को टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में उनके प्रदर्शन पर पड़ा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को बताया कि नीरज पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और जापान की राजधानी में अपनी प्रतियोगिता के बाद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने भी इस बात को स्वीकार किया।
World Athletics Championship: Neeraj Chopra was suffering from back problem know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
पीठ की समस्या से जूझ रहे थे नीरज
वर्ष 2023 में पिछली प्रतियोगिता में जीते अपने स्वर्ण पदक का बचाव कर रहे नीरज फाइनल में बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे जबकि उनके हमवतन सचिन यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, 'हां, यह सच है कि चोपड़ा पिछले कुछ हफ्तों से पीठ की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया था। इसने (पीठ की समस्या ने) उनके प्रदर्शन को जरूर प्रभावित किया होगा लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। खेल में हार-जीत तो होती ही रहती है। इसके अलावा भाला फेंक एक ऐसा खेल है जिसमें किसी दिन हो सकता है आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं हो और किसी और दिन बिल्कुल भी अच्छा नहीं हो।'
World Athletics Championship: Neeraj Chopra was suffering from back problem know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
आठवें स्थान पर रहे 
एएफआई अधिकारी के अनुसार नीरज ने विश्व चैंपियनशिप से पहले चेक गणराज्य में प्रशिक्षण के दौरान उबरी पीठ की समस्या के बारे में महासंघ को सूचित किया था। उनके वर्तमान कोच और पूर्व महान खिलाड़ी जान जेलेज्नी चेक गणराज्य के ही हैं। फाइनल में कोई भी खिलाड़ी 90 मीटर के आंकड़े को नहीं छू पाया। नीरज पांचवें दौर के बाद 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ बाहर हो गए जिससे वह कुल मिलाकर आठवें स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Athletics Championship: Neeraj Chopra was suffering from back problem know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
'आज का दिन अलग था...'
सचिन यादव पहले प्रयास में 86.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। अधिकारी ने कहा कि यादव के प्रदर्शन से पता चलता है कि भारतीय भाला फेंक में वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की गहराई है। आठवें स्थान पर रहने के बाद नीरज ने कहा कि यह एक अलग दिन था जब वह स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे। नीरज ने 'एनएनआईएस' को बताया, 'ऐसा लंबे समय के बाद हुआ। आमतौर पर मैं स्थिति को नियंत्रित करता था लेकिन आज का दिन अलग था। मैं इस परिणाम को स्वीकार करूंगा और अगले सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। लेकिन यहां आने से पहले चेक गणराज्य में प्रशिक्षण के दौरान मुझे पीठ में तकलीफ हो गई थी और इस वजह से मैंने पिछले दो हफ्तों से ट्रेनिंग नहीं की। इसके लिए रिहैब चल रहा है। मेरी टीम यह जानती है और मैंने एएफआई को भी सूचित कर दिया है। शुरुआत में हमें यह भी नहीं पता था कि मैं प्रतिस्पर्धा कर पाऊंगा या नहीं। लेकिन हमने फैसला किया कि मैं प्रतिस्पर्धा करूंगा। मैं स्वस्थ महसूस नहीं कर रहा था। अधिक प्रशिक्षण नहीं ले रहा था।'

नीरज ने पीठ की समस्या कैसे उत्पन्न हुई इस विषय में बात की। उन्होंने कहा, 'यह घटना चार सितंबर को हुई। मैं प्रशिक्षण के दौरान गोला थ्रो कर रहा था। मैं बैक थ्रो और फ्रंट थ्रो करता हूं। जब मैं फ्रंट थ्रो करने के लिए नीचे झुका तो मेरे बाईं ओर ब्लॉकिंग साइड में अचानक झटका लगा। वहां खिंचाव आ गया और मैं चल भी नहीं पा रहा था। हमने प्राग में एमआरआई कराया और डिस्क में कुछ समस्या थी। छह सितंबर को यहां पहुंचने के बाद से मैं रोज एक मशीन की मदद से इलाज करवा रहा हूं। हमने एक (परीक्षण) सत्र किया और प्रतिस्पर्धा करने का फैसला किया।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed