World Championship: सचिन यादव के प्रदर्शन से गदगद हुए नीरज चोपड़ा, तारीफों के बांधे पुल; अपने खेल पर भी की बात
नीरज ने शुक्रवार को सचिन की तारीफों के पुल बांधे और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने अपने प्रदर्शन पर भी बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज ने शुक्रवार को सचिन की तारीफों के पुल बांधे और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने अपने प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप के साथ सत्र का इस तरह से अंत करने की उम्मीद नहीं की थी। मैं सभी चुनौतियों के बावजूद भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था, लेकिन वह मेरा दिन नहीं था। मैं सचिन के लिए बहुत खुश हूं, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और वह लगभग पदक जीत ही गए थे।'
It's not how I had hoped to end the season, at the World Championships in Tokyo. I wanted to step out there and give my best for India despite all the challenges but it wasn't my night.
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 19, 2025
I'm really happy for Sachin, who threw a personal best and almost brought home a medal.… pic.twitter.com/OUcF4Mghrm
पिछली बार के चैंपियन चोपड़ा गुरुवार को टोक्यो में 84.03 मीटर ही भाला फेंक सके और पांचवें दौर के बाद बाहर हो गए। इस दौरान वह पीठ दर्द से परेशान रहे। उन्होंने बाद में खुलासा किया कि पीठ की समस्या इस महीने की शुरुआत से ही उन्हें परेशान कर रही थी, लेकिन वह इसे अपने खराब प्रदर्शन का कारण नहीं बताना चाहते थे।
स्वर्ण पदक त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट (88.16 मीटर) को मिला। उनके बाद ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (87.38 मीटर) और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (86.67 मीटर) का स्थान रहा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 27 वर्षीय चोपड़ा ने अधिक मजबूती हासिल करके दमदार वापसी करने का वादा किया। उन्होंने कहा, 'आप सभी के समर्थन के लिए आभारी हूं। इससे मुझे दमदार वापसी करने की प्रेरणा मिलती है।'