Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
world athletics championships neeraj chopra vs arshad nadeem at tokyo this month know details
{"_id":"68bc254ccda393b3790a7ddb","slug":"world-athletics-championships-neeraj-chopra-vs-arshad-nadeem-at-tokyo-this-month-know-details-2025-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Athletics Championships: भाला फेंक का महासंग्राम, टोक्यो में नीरज चोपड़ा की पाकिस्तान के अरशद से टक्कर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Athletics Championships: भाला फेंक का महासंग्राम, टोक्यो में नीरज चोपड़ा की पाकिस्तान के अरशद से टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 06 Sep 2025 05:43 PM IST
सार
अरशद नदीम ने अगस्त 2024 में पेरिस में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ चोपड़ा को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। तब से दोनों प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले हैं। पर अब एक साल से भी ज्यादा समय के बाद टोक्यो में उनका आमना-सामना होने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा
- फोटो : ANI/PTI
Link Copied
शीर्ष भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा की इस महीने पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से टक्कर होगी। दोनों टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फिर से पेरिस ओलंपिक भाला फेंक फाइनल की तरह मुकाबले के लिए तैयार हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन चोपड़ा 13 से 21 सितंबर के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में 19 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि नदीम पाकिस्तान के एकमात्र एथलीट हैं।
Trending Videos
2 of 5
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
अरशद ने 92.97 मीटर के थ्रो से जीता था स्वर्ण
अरशद नदीम ने अगस्त 2024 में पेरिस में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ चोपड़ा को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। तब से दोनों प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले हैं। पर अब एक साल से भी ज्यादा समय के बाद टोक्यो में उनका आमना-सामना होने वाला है जिससे यह ओलंपिक और विश्व चैंपियन के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
27 वर्षीय चोपड़ा गत चैंपियन होने के नाते पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पा चुके हैं। उन्होंने क्वालिफाइंग अवधि के दौरान कई बार 85.50 मीटर का क्वालिफाइंग मानक भी पार किया है। वहीं, 28 वर्षीय नदीम ने मई में दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में 86.40 मीटर के थ्रो के साथ क्वालिफाइंग मानक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक फाइनल के बाद नदीम ने एकमात्र इसी स्पर्धा में हिस्सा लिया है।
4 of 5
सचिन यादव
- फोटो : ANI
ये तीन भारतीय भी ले रहे हिस्सा
विश्व चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक क्वालिफाइंग राउंड 17 सितंबर को और फाइनल अगले दिन होगा। तीन अन्य भारतीय सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी टोक्यो में इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। इससे भारत के पुरुष भाला फेंक खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा होगी। डायमंड लीग ट्रॉफी विजेता जर्मनी के जूलियन वेबर इस साल तीन बार 90 मीटर से ज्यादा थ्रो करने के बाद इस स्पर्धा में पसंदीदा दावेदार के रूप में उतरेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
ज्यूरिख में 85.01 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे नीरज
चोपड़ा ने इस साल करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो हासिल किया है। वह मई में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे थे। दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, कीनिया के जूलियस येगो, त्रिनदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वालकॉट जैसे एथलीट भी इसमें शामिल होंगे। ब्राजील के लुईज मौरिसियो और चेक गणराज्य के 34 वर्षीय जैकब वडलेज पोडियम के दावेदार होंगे। चोपड़ा का आखिरी टूर्नामेंट 28 अगस्त को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल था जिसमें वह 85.01 मीटर के औसत थ्रो से वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने इस सत्र में पेरिस डायमंड लीग और ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक के साथ बंगलूरू में एनसी क्लासिक में भी खिताब जीते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।