फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Para Athletics Championship 2025: विश्व पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत, 104 देशों के 2200+ एथलीट ले रहे हिस्सा

Thu, 25 Sep 2025 11:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 25 Sep 2025 11:14 PM IST
सार

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में पहली बार हो रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन की घोषणा की। इस वैश्विक प्रतियोगिता में 27 सितंबर से 104 देशों के 2200 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
World Para Athletics Championship 2025 begins with 2200+ athletes from 104 countries participating
विश्व पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत - फोटो : @mansukhmandviya
विश्व पैरा एथलेटिक्स के उद्धाटन समारोह में गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम भारतीय संस्कृति की खूबसूरत छटा दिखाई दी। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एथलेटिक्स परेड भी निकली। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में पहली बार हो रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन की घोषणा की। इस वैश्विक प्रतियोगिता में 27 सितंबर से 104 देशों के 2200 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे।
World Para Athletics Championship 2025 begins with 2200+ athletes from 104 countries participating
विश्व पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत - फोटो : @mansukhmandviya
भारत चौथा एशियाई देश है जो इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले कतर (2015), यूएई (2019) और जापान (2024) में इसका आयोजन हो चुका है। उद्घाटन से पहले एथलीटों की परेड और 45 मिनट का सांस्कृतिक प्रदर्शन हुआ। ध्वजवाहक धरमबीर नैन और प्रीति पाल के नेतृत्व में लगभग 10 भारतीयों ने उपस्थित जनसमूह की करतल ध्वनि के बीच संक्षिप्त परेड में भाग लिया। दिल्ली स्थित नृत्य समूह वी आर वन, जो श्रवण-बाधित कलाकारों से बना है, ने प्रसिद्ध जय हो की प्रस्तुति दी, जिनमें से कई व्हीलचेयर पर थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भांगड़ा नृत्य और मृदंग के साथ मणिपुरी पुंग चोलोम का प्रदर्शन भी किया गया।
World Para Athletics Championship 2025 begins with 2200+ athletes from 104 countries participating
विश्व पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत - फोटो : @mansukhmandviya
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश भेजा जिसे खेल सचिव हरिरंजन राव ने पढ़ा। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, भारत को पहली बार विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने पर गर्व है। ऐसे समय में जब हमारे देश को एक खेल और समावेशी राष्ट्र के रूप में पहचाना जा रहा है, इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करना एक बहुत बड़ा सम्मान है। पैरा एथलीटों के उल्लेखनीय प्रदर्शन ने लचीलेपन और दृढ़ संकल्प के अर्थ को फिर से परिभाषित किया है, जिससे दुनिया भर के खिलाड़ियों और आम लोगों दोनों को प्रेरणा मिली है। उनकी उपलब्धियों ने एक सामूहिक विश्वास जगाया है कि कोई भी चुनौती अजेय नहीं है। बाधाओं को तोड़कर और नए मानक स्थापित करके, पैरा एथलीटों ने एक उभरते खेल केंद्र के रूप में भारत की पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लाखों लोगों को खेल को जीवन के तरीके के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Para Athletics Championship 2025 begins with 2200+ athletes from 104 countries participating
खेल मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : @mansukhmandviya
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, हमारा 74 एथलीटों का दल भाग ले रहा है जो बात का प्रमाण है कि देश में पैरा-स्पोर्ट्स ने कितनी गहरी जड़ें जमा ली हैं। सुमित अंतिल, प्रीति पाल, दीप्ति जीवनजी, धरमबीर नैन और प्रवीण कुमार जैसे चैंपियन घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। समारोह में खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सासंद एवं अभिनेत्री कंगना रानौत के अलावा भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया और विश्व पैरा एथलेटिक्स समिति के प्रमुख पॉल फिट्जगेराल्ड भी उपस्थित थे। पुरुषों के लिए 104 और महिलाओं के लिए 84 स्पर्धाएं होंगी, एक मिश्रित वर्ग की स्पर्धा भी होगी। एथलीट पहली बार यहां बिछे नए मोंडो ट्रैक पर हिस्सा लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed