फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: नीरज चोपड़ा से लेकर मनु भाकर तक...इन खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में रचा था इतिहास

Mon, 30 Dec 2024 09:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 30 Dec 2024 09:06 PM IST
सार

यहां हम उन खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।  आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Year Ender 2024: From Neeraj Chopra to Manu Bhaker these players created history in Paris Olympics
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
भारत के लिए साल 2024 बेहद खास रहा। पेरिस में खेले गए ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल छह पदक अपने नाम किए। इनमें पांच कांस्य और एक रजत पदक शामिल है। 26 जुलाई से शुरू हुए इस महाकुंभ में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सात रिजर्व सहित 117 खिलाड़ियों को भारतीय दल में भेजा था। वहीं, इनके साथ 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी भारतीय दल के साथ गए थे। सभी ने अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया।


यहां हम उन खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।  आइये जानते हैं...
Year Ender 2024: From Neeraj Chopra to Manu Bhaker these players created history in Paris Olympics
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु ने जीता कांस्य
भारत ने पहला पदक 28 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता था। स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वह ओलंपिक शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी हैं।  फाइनल में मनु भाकर ने 221.7 का स्कोर बनाया।
Year Ender 2024: From Neeraj Chopra to Manu Bhaker these players created history in Paris Olympics
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : ANI
मिश्रित टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य
30 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता। इस ओलंपिक में यह भारत का दूसरा पदक था।  भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024: From Neeraj Chopra to Manu Bhaker these players created history in Paris Olympics
स्वप्निल कुसाले - फोटो : PTI
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य
भारत को तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में एक अगस्त को कांस्य पदक जीता। स्वप्निल महिला या पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। स्वप्निल का पदक अप्रत्याशित था, क्योंकि किसी ने उन्हें पदक की दौड़ में नहीं रखा था। हालांकि, उन्होंने सभी को चौंकाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Year Ender 2024: From Neeraj Chopra to Manu Bhaker these players created history in Paris Olympics
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य
भारतीय पुरुष हॉकी टीम से पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की काफी उम्मीद थी, स्वर्ण तो नहीं आया, लेकिन भारतीय टीम कांस्य पदक को बरकरार रखने में कामयाब रही है। भारत ने टोक्यो 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और रमनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। तीन साल बाद भारतीय टीम ने आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed