आज के इस ऑनलाइन दौर में फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। व्यक्ति की जरूरी डिटेल्स को हासिल कर उसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। बीते कुछ सालों में पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी को चोरी करके उसका गलत इस्तेमाल किये जाने की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली हैै। यदि आप भी पैन और आधार कार्ड धारक हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ऐसी कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं, जिनमें व्यक्ति के पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी को चोरी करके लोन या मोबाइल फोन्स को फाइनेंस करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिस व्यक्ति के पैन कार्ड के जरिए लोन फाइनेंस हो रहा है, उसको इस बारे में खबर तक नहीं है। भारत में बड़े पैमाने पर व्यक्ति के पैन और आधार कार्ड को चोरी करके ये फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।
काम की बात: पैन और आधार कार्ड धारक हो जाएं सावधान, चल रही है बड़ी धोखाधड़ी, इस तरह से करें अपना बचाव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Oct 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन