फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asus Zenbook 14 Flip Unboxing: कैसा है 360 डिग्री रोटेटिंग और टच स्क्रीन वाला लैपटॉप? देखें डिजाइन और फीचर्स

Tue, 25 Apr 2023 02:21 PM IST
Vishal Mathel विशाल मैथिल
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
Asus Zenbook 14 Flip Laptop Review in Hindi Check Price and Specifications All Details
Asus Zenbook 14 Flip Unboxing - फोटो : अमर उजाला

आसुस ने हाल ही में अपने ग्लोबल थिनक्रेडिबल लॉन्च इवेंट में नए टच स्क्रीन लैपटॉप Asus Zenbook 14 Flip OLED को भारत में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर और 16GB LPDDR5 रैम के साथ 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज से लैस किया गया है। लैपटॉप के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलता है और इसके साथ 360 डिग्री हिंज का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप को काफी स्लिम डिजाइन और लाइट वेट बनाया गया है। लैपटॉप के साथ लुमिना ओएलईडी डिस्प्ले के साथ दो कलर ऑप्शन मिलते है। Asus Zenbook 14 Flip OLED की शुरुआती कीमत 1,09,990 रुपये है। यदि आप इस लैपटॉप को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस अनबॉक्सिंग रिपोर्ट में हम आपको Asus Zenbook 14 Flip OLED की डिजाइन, फोटो से लेकर स्पेसिफिकेशन और फील के बारे में बताएंगे। चलिए इसका अनबॉक्सिंग देखते हैं।

Asus Zenbook 14 Flip Laptop Review in Hindi Check Price and Specifications All Details
Asus Zenbook 14 Flip Unboxing - फोटो : अमर उजाला

Asus Zenbook 14 Flip Unboxing: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
आसुस जेनबुक 14 फ्लिर ओएलईडी की डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो इसके साथ कन्वर्टिबल डिजाइन और ऑल-एल्युमिनियम बॉडी मिलती है। बिल्ड के मामले में भी लैपटॉप काफी सही लगता है। लैपटॉप स्लिम और सॉलिड लगता है। लैपटॉप के एड काफी शार्प हैं और इसे कॉम्पैक्ट बनाया गया है।
 
Asus Zenbook 14 Flip Laptop Review in Hindi Check Price and Specifications All Details
Asus Zenbook 14 Flip Unboxing - फोटो : अमर उजाला

फ्रंट पैनल के साथ प्रीमियम टेक्सचर्ड डिजाइन है। इसे खासतौर पर आसुस Zenbook सीरीज के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और EPEAT सिल्वर रेटेड का सपोर्ट है। लैपटॉप का वजन 1.5 किलो है और यह 15.9 मिमी पतला है। यानी बिल्ड और डिजाइन के मामले में लैपटॉप बढ़िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asus Zenbook 14 Flip Laptop Review in Hindi Check Price and Specifications All Details
Asus Zenbook 14 Flip Unboxing - फोटो : अमर उजाला
Asus Zenbook 14 Flip Unboxing: डिस्प्ले

आसुस जेनबुक 14 फ्लिप ओएलईडी में 14 इंच का 2.8K (2,880 x 1,800 पिक्सल) लुमिना ओएलईडी टच डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 90 हर्टज रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। डिस्प्ले में डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन, 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस, वीईएसए डिस्प्ले एचडीआर ट्रू ब्लैक 500 सर्टिफिकेशन और 0.2ms रिस्पांस टाइम मिलता है।

विज्ञापन
Asus Zenbook 14 Flip Laptop Review in Hindi Check Price and Specifications All Details
Asus Zenbook 14 Flip Unboxing - फोटो : अमर उजाला

डिस्प्ले के साथ स्टाइलस का भी सपोर्ट है। स्क्रीन के साथ 100% DCI-P3 कवरेज, इंकी ब्लैक 1000000 : 1 कंट्रास्ट रेशियो और पैनटोन वेरिफिकेशन के साथ परफेक्ट कलर एक्यूरेसी मिलती है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed