Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 भारत में हुए लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 और जेनफोन मैक्स एम2 की कीमत
कीमत की बात करें तो Asus ZenFone Max Pro M2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और टाइटेनियम कलर वेरियंट में मिलेगा और इसकी बिक्री 18 दिसंबर से होगी। वहीं Asus ZenFone Max M2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री 20 दिसंबर से होगी। दोनों फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।
Asus ZenFone Max Pro M2 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है। फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Asus ZenFone Max M2 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन में 6.26 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर 2.5जी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
आसुस जेनफोन मैक्स एम2 के कैमरे की बात करें तो डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।