फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   upcoming iphone 18 price hike due to ram shortage foldable iphone ultra could be expensive

एपल: खरीदना चाहते हैं आईफोन 18? ज्यादा कीमत चुकाने के लिए रहें तैयार, सामने आई बड़ी वजह

Fri, 04 Sep 2026 03:50 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

एपल के अपकमिंग आईफोन लॉन्च इवेंट में आईफोन लवर्स को बड़ा झटका लग सकता है। वैश्विक स्तर पर रैम (RAM) की भारी किल्लत और मेमोरी की कीमतों में 400 फीसदी तक के उछाल के कारण iPhone 18 सीरीज के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। जानिए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
upcoming iphone 18 price hike due to ram shortage foldable iphone ultra could be expensive
रैम की किल्लत के वजह से महंगी होगी कीमत - फोटो : एपल

विस्तार

अगर आप एपल (Apple) के अपकमिंग आईफोन 18 को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने बजट को थोड़ा बढ़ाने के लिए तैयार हो जाइए। एपल के बड़े 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट से ठीक पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। वैश्विक मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स (TrendForce) के एक ताजा विश्लेषण के अनुसार, अपकमिंग आईफोन 18 सीरीज के स्मार्टफोन पिछले मॉडल्स के मुकाबले 10 से 20 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। यानी इस बार डिस्काउंट की उम्मीद लगाए बैठे ग्राहकों को तगड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन


मेमोरी की लागत में 400% का भारी उछाल
कीमतों में इस संभावित बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण हार्डवेयर की बढ़ती लागत और दुनिया भर में चल रही रैम (RAM) की कमी है, जिसे टेक जगत में रैमगेडन (RAMageddon) कहा जा रहा है। ट्रेंडफोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 की तीसरी तिमाही में 256GB प्रो मॉडल के लिए मेमोरी कंपोनेंट की लागत पिछले साल की तुलना में करीब 400 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। हालांकि एपल अन्य पुर्जों की कीमतों में कटौती करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मेमोरी की बेतहाशा बढ़ती कीमतों का असर नए आईफोन की अंतिम खुदरा कीमत पर पड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


फोल्डेबल आईफोन की कीमत छू सकती है आसमान
इस इवेंट में एपल का पहला फोल्डेबल फोन भी पेश किया जा सकता है, जिसे आईफोन अल्ट्रा नाम दिए जाने की चर्चा है। कुछ विश्लेषकों का अनुमान था कि इसकी कीमत 2,000 से 2,500 डॉलर के बीच होगी, लेकिन ट्रेंडफोर्स का अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत 2,099 से 2,299 डॉलर (करीब 1.75 लाख से 1.90 लाख रुपये) के आसपास हो सकती है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 3,000 डॉलर तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत ज्यादा, लेकिन क्या मिलेंगे बड़े अपग्रेड?
दिलचस्प बात यह है कि कीमतों में भारी उछाल के बावजूद यूजर्स को डिजाइन या परफॉर्मेंस में कोई क्रांतिकारी बदलाव देखने को शायद न मिले। रिपोर्ट के अनुसार, नए लाइनअप में मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को सपोर्ट करने वाला ज्यादा पावरफुल चिपसेट, बेहतर चिप कूलिंग तकनीक और बिजली की कम खपत करने वाले डिस्प्ले मिलेंगे।


यह भी पढ़ें: आईफोन 18 प्रो के साथ लॉन्च होगा एपल का पहला फोल्डेबल फोन? लीक हुई आईफोन फोल्ड की कीमत और फीचर्स

इसके अलावा, आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के मेन कैमरे में 'मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर' तकनीक जोड़ी जा सकती है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग में बेहतर डेप्थ और डायनामिक रेंज मिलेगी। बैटरी बैकअप के मामले में आईफोन 18 प्रो मैक्स को बड़ा अपग्रेड मिल सकता है, क्योंकि बड़े चेसिस के कारण इसमें अधिक क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है।

इसी बीच आईफोन 18 प्रो सीरीज की प्री-ऑर्डर की जानकारी भी सामने आ चुकी है। आईफोन 18 के सभी अपडेट्स पढ़ने के लिए अमर उजाला टेक्नोलॉजी पेज को फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed