{"_id":"6a9aad48e0ed8005220ca658","slug":"xiaomi-18-fold-iphone-ultra-rival-launch-september-7-price-leaked-inhouse-xring-o3-processor-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल बनाम शाओमी: आईफोन अल्ट्रा को टक्कर दे पाएगा शाओमी 18 फोल्ड? 7 सितंबर को होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एपल बनाम शाओमी: आईफोन अल्ट्रा को टक्कर दे पाएगा शाओमी 18 फोल्ड? 7 सितंबर को होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक
Fri, 04 Sep 2026 05:06 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:06 PM IST
सार
शाओमी अपना नया पासपोर्ट साइज फोल्डेबल फोन शाओमी 18 फोल्ड को 7 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। एपल के आईफोन अल्ट्रा से पहले आने वाले इस प्रीमियम फोन में इन-हाउस एक्सरिंग ओ3 चिपसेट, 6,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शाओमी 18 फोल्ड आईफोन के फोल्डेबल फोन को देगा टक्कर।
- फोटो : शाओमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए टेक दिग्गज शाओमी (Xiaomi) एक बड़ा दांव चलने जा रही है। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित IFA 2026 टेक शो में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 7 सितंबर को अपना नया फोल्डेबल फोन Xiaomi 18 Fold लॉन्च करेगी। दिलचस्प बात यह है कि शाओमी इस फोन को एपल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन iPhone Ultra के लॉन्च से ठीक दो दिन पहले चीन में लॉन्च करेगी। अब लॉन्च से पहले ही इस प्रीमियम फोन की एक्सपेक्टेड प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
डुअल स्क्रीन डिजाइन के साथ पासपोर्ट जैसा कॉम्पैक्ट साइज
शाओमी का यह नया फोल्डेबल फोन हाथ में पकड़ने और इस्तेमाल करने के लिहाज से काफी खास होने वाला है। जब यह फोन मुड़ा (Folded) रहेगा, तो इसका आकार लगभग एक पासपोर्ट जितना होगा, जिससे इसे एक हाथ से चलाना बेहद आसान हो जाएगा। इसमें बाहर की तरफ 5.38 इंच का कॉम्पैक्ट कवर डिस्प्ले मिलेगा, जो अनफोल्ड होने के बाद 7.58 इंच के एक बड़े इनर डिस्प्ले में बदल जाएगा। फोन में नया और बेहद मजबूत "ड्रैगन बोन" हिंज दिया गया है, जिसे टिकाऊपन बढ़ाने के लिए सिमुलेशन आधारित टेस्टिंग सिस्टम से परखा गया है। हालिया टीजर में इसे डीप रेड (गहरे लाल) फिनिश और हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा गया है।
इस्तेमाल होगा शाओमी का इन-हाउस प्रोसेसर
इस बार शाओमी ने हार्डवेयर के मामले में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। पुराने फोल्डेबल मॉडल्स में इस्तेमाल होने वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर को छोड़कर कंपनी Xiaomi 18 Fold में अपना खुद का इन-हाउस फ्लैगशिप चिपसेट Xring O3 इस्तेमाल करने जा रही है। इसके साथ ही यह नया डिवाइस दुनिया के सबसे एडवांस LPDDR6 रैम स्टैंडर्ड के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक होगा। यह नया प्रोसेसर और अल्ट्रा-फास्ट रैम फोन को मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स चलाने के दौरान जबरदस्त रफ्तार देंगे।
विज्ञापन
200MP Leica कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शाओमी ने मशहूर कैमरा ब्रांड लाइका (Leica) के साथ मिलकर इसका कैमरा सेटअप तैयार किया है। लीक्स के मुताबिक, इसके पिछले हिस्से में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए चीनी टिप्स्टर बाल्ड पांडा के अनुसार, फोन में 6,000mAh की विशालकाय बैटरी मिलने की संभावना है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर यह सच साबित होता है, तो यह सैमसंग की Galaxy Z Fold सीरीज के मुकाबले काफी बेहतर बैटरी बैकअप साबित होगा।
लीक हुई संभावित कीमत
प्रसिद्ध चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो (Weibo) पर जानकारी दी है कि Xiaomi 18 Fold की कीमत 10,000 चीनी युआन (लगभग 1,40,677 रुपये) से ऊपर हो सकती है। यह कीमत पुराने Mix Fold 4 (8,999 युआन) की तुलना में थोड़ी अधिक है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि यह एपल के अपकमिंग iPhone Ultra की अनुमानित कीमत से काफी किफायती रहेगी। 7 सितंबर के इसी लॉन्च इवेंट में शाओमी अपने अन्य नए प्रोडक्ट्स जैसे Xiaomi N70 Pro, N70 Max, N90 Max और Xring O3 प्रोसेसर वाला शक्तिशाली Xiaomi Pad 9 Pro Max टैबलेट भी पेश करने जा रही है।