फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Adds Gemini Live AI Gmail, Docs, Keep: Ask Questions, Get Work Done Voice

कन्वर्सेशनल एआई: गूगल ने जीमेल, डॉक्स और कीप में जोड़े लाइव फीचर्स, अब कैसे बदल जाएगा आपके काम करने का तरीका?

Fri, 04 Sep 2026 01:08 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 01:08 PM IST
सार

गूगल ने अपने प्रोडक्टिविटी प्लेटफॉर्म्स को अधिक स्मार्ट और आसान बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। गूगल ने जीमेल, गूगल डॉक्स और गूगल कीप्स में वॉइस आधारित कन्वर्सेशनल एआई फीचर्स आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यानी अब यूसर्ज को जीमेल, डॉक्स और कीम में जेमिनी लाइव से अब सवाल पूछने और बोलकर काम करने की सुविधा मिलेगी। तो क्या यह आपके काम करने का तरीका बदल देगा? और इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से।
 

विज्ञापन
Google Adds Gemini Live AI Gmail, Docs, Keep: Ask Questions, Get Work Done Voice
गूगल ने पेश किया कन्वर्सेशनल एआई फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

गूगल के इस नए कन्वर्सेशनल एआई यानी संवादात्मक एआई फीचर्स की मदद से यूजर्स अब केवल सर्च या टाइपिंग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि नैचुरल भाषा में सवाल पूछकर अपने इनबॉक्स और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा, बोलकर भी कई काम किए जा सकेंगे। यानी यह यूजर्स के काम करने के तरीके को काफी आसान बना सकता है। कंपनी ने इस फीचर्स को जीमेल लाइव, डॉक्स लाइव और कीप लाइव नाम दिया है। आपको बता दें मई 2026 में अपने एक कॉन्फ्रेंस गूगल Google I/O के दौरान कंपनी ने इन फीचर्स का प्रीव्यू भी किया था।
विज्ञापन


जानिए कैसे करें इस्तेमाल...

जीमेल में सर्च की जगह एआई से करें बातचीत
इस फीचर के बाद अब आपको जीमेल में इनबॉक्स से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए हर बार सर्च बॉक्स में कुछ टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स अपने इनबॉक्स की सामग्री के बारे में सीधे जेमिनी-पावर्ड एआई एआई असिस्टेंट से सवाल पूछ सकेंगे। यानी अगर आपको अपने ईमेल से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो उसे सामान्य बातचीत की तरह एआई से पूछा जा सकता है। असिस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान यूजर्स को लाइव ट्रांसक्रिप्ट भी दिखाई देगा।
विज्ञापन


डॉक्स में बोलकर तैयार करें पहला ड्राफ्ट
इसके अलावा गूगल डॉक्स में भी एआई फीचर को ज्यादा संवादात्मक बनाया जा रहा है। यूजर्स एआई असिस्टेंट को बता सकेंगे कि वे क्या लिखना चाहते हैं और एआई उनके लिए पहला ड्राफ्ट तैयार करने में मदद करेगा। खास बात यह है कि ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एआई सिर्फ यूजर के निर्देश पर निर्भर नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर यह जीमेल, गूगल ड्राइव, चैट और वेब से जानकारी हासिल करके ड्राफ्ट तैयार करने में मदद कर सकता है। इससे अलग-अलग एप खोलकर जानकारी ढूंढने और फिर उसे डॉक्यूमेंट में जोड़ने का काम आसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीप में बोलकर बनाएं नोट्स और लिस्ट
वहीं, गूगल कीप में आने वाला कीप लाइव फीचर इसे एक तरह के स्क्रैचपैड की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। यूजर्स बिना टाइप किए बोलकर जल्दी से नोट्स बना सकेंगे। जैसे मान लीजिए, अगर आप एआई से कहते हैं कि सब्जी बनाने के लिए सामग्री की सूची तैयार करो, तो कीप लाइव रेसिपी के साथ जरूरी सामग्री की लिस्ट तैयार करने में मदद कर सकता है। यानी यह फीचर सिर्फ आवाज को टेक्स्ट में बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि बोले गए निर्देश को समझकर उपयोगी नोट या लिस्ट तैयार करने में भी मदद करेगा।

किन यूजर्स को मिलेगा फीचर?
गूगल के अनुसार, जेमिनी लाइव को गूगल एआई प्लस, प्रो और अल्ट्रा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, डॉक्स लाइव और कीप लाइव का इस्तेमाल गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा यूजर्स कर सकेंगे। ये सभी फीचर्स आईओएस और एंड्रॉयड पर अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होंगे। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही इन फीचर्स को वर्कप्लेस बिजनेस ग्राहकों के लिए भी रोलआउट करेगा।


वॉइस एआई पर क्या बोला गूगल?
गूगल पिछले कुछ समय से अपने एप्स और डिवाइस में वॉइस-आधारित एआई फीचर्स को लगातार बढ़ा रहा है। अप्रैल में कंपनी ने अपने मैक एप में क्रॉस-एप डिक्टेशन फीचर जोड़ा था। इसके बाद पिछले महीने पिक्सेल 11 स्मार्टफोन्स में जेमिनी-पावर्ड डिक्टेशन टूल रैंबलर पेश किया गया। यह यूजर की स्पीच से फिलर शब्दों को हटाने में मदद करता है। अगस्त में गूगल ने स्पीच-टू-टेक्स्ट से जुड़े इस्तेमाल के मामलों के लिए जेमिनी 3.5 ट्रांसक्राइब मॉडल भी पेश किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed