फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ChatGPT Claude Grok Down Users Report AI Outage Worldwide

चैटजीपीटी, क्लॉड और ग्रोक की सेवाएं बाधित: दुनियाभर में यूजर्स परेशान; आखिर तीनों में एक साथ क्या हुआ?

Thu, 03 Sep 2026 09:07 PM IST
राकेश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 09:07 PM IST
सार

गुरुवार को चैटजीपीटी, क्लॉड और ग्रोक इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स परेशान हुए। भारत और अमेरिका समेत कई जगहों से डाउनडिटेक्टर पर शिकायतें दर्ज हुईं। ओपनएआई, एंथ्रोपिक और ग्रोक ने अपनी सेवाओं में आई तकनीकी दिक्कत स्वीकार की है। हालांकि, तीनों सेवाओं के एक साथ प्रभावित होने की कोई साझा वजह अभी सामने नहीं आई है।
 

विज्ञापन
ChatGPT Claude Grok Down Users Report AI Outage Worldwide
चैटबॉट्स में आई दिक्कत - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुरुवार को दुनियाभर में कई यूजर्स को प्रमुख एआई चैटबॉट इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। इनमें ओपनएआई का चैटजीपीटी, एंथ्रोपिक का क्लॉड और एक्स का ग्रोक शामिल हैं। डाउनडिटेक्टर पर तीनों सेवाओं को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन


रात करीब 8:20 बजे भारत में चैटजीपीटी को लेकर 2,800 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। इसी समय क्लॉड को लेकर करीब 170 और ग्रोक को लेकर 40 से ज्यादा रिपोर्ट सामने आईं। इससे पता चलता है कि भारत में भी कई यूजर्स इन सेवाओं की परेशानी से प्रभावित हुए।
विज्ञापन


अमेरिका में सबसे ज्यादा असर दिखा
अमेरिका में शिकायतों की संख्या काफी ज्यादा रही। करीब इसी समय चैटजीपीटी को लेकर 35,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं। क्लॉड के लिए 1,400 से ज्यादा और ग्रोक के लिए 1,200 से ज्यादा शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनएआई ने क्या बताया?
ओपनएआई ने चैटजीपीटी में आई परेशानी को स्वीकार किया। कंपनी ने बताया कि चैटजीपीटी और कोडेक्स में सामान्य से ज्यादा एरर आ रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, इन सेवाओं में आई समस्या की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर चाइल्ड एब्यूज विज्ञापन पर एनएचआरसी सख्त: 2 हफ्ते में मांगा जवाब, क्या बढ़ेगी कंपनी की मुश्किल?

क्लॉड ने भी तकनीकी समस्या मानी
एंथ्रोपिक ने भी अपने चैटबॉट में आई परेशानी की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि क्लॉड माइथोस 5.1, क्लॉड फेबल 5.1 और क्लॉड ओपस 5 पर रिक्वेस्ट में ज्यादा एरर आने की वजह पता चल गई है। कंपनी ने कहा कि समस्या ठीक करने के लिए काम जारी है।


ग्रोक ने भी सेवा में दिक्कत बताई
एलन मस्क के स्वामित्व वाले एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक ने भी समस्या की पुष्टि की। ग्रोक ने कहा कि उसकी सेवा में परेशानी आ रही है। साथ ही, सेवा को जल्द से जल्द बहाल करने पर काम करने की बात कही।

क्या तीनों के डाउन होने की एक ही वजह है?
अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जिससे यह कहा जा सके कि तीनों सेवाओं के डाउन होने की वजह एक ही है। तीनों कंपनियों ने अपनी-अपनी सेवाओं में एरर की जानकारी दी है। फिलहाल साझा तकनीकी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed