फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Top Useful Smartphone AI Features: Circle to Search, Object Eraser, more

स्मार्टफोन फीचर्स: फोटो साफ करने से लेकर कॉल संभालने तक, काफी काम के हैं ये पांच एआई टूल, कैसे करें इस्तेमाल?

Fri, 04 Sep 2026 08:32 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 08:32 AM IST
सार

आजकल नया स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा और बैटरी के साथ-साथ एआई फीचर्स पर भी काफी जोर दिया जा रहा है। हालांकि, फोन में मिलने वाला हर एआई फीचर रोजाना काम आए, यह जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स जरूर हैं, जो आपके रोज के काम को आसान और तेज बना सकते हैं। ये फीचर्स कौन से हैं, इनका इस्तेमाल कैसे किया जाता है और क्या ये वाकई आपके काम के हैं? जानिए इस लेख में सबकुछ विस्तार से...
 

विज्ञापन
Top Useful Smartphone AI Features: Circle to Search, Object Eraser, more
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

स्मार्टफोन बाजार में कंपनियां अब केवल हार्डवेयर के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं। फोटो एडिटिंग से लेकर कॉलिंग और सर्च तक, स्मार्टफोन में कई एआई टूल्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि सभी एआई फीचर्स हर दिन काम नहीं आते, लेकिन इनमें कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो रोज के कामों में काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। इए जानते हैं इनमें से पांच काम के एआई फीचर्स, उनके इस्तेमाल के तरीके और उनकी उपयोगिता के बारे में...
विज्ञापन


1. सर्कल टू सर्च
  •  स्मार्टफोन के सबसे उपयोगी एआई फीचर्स में से एक है। इसकी मदद से फोन की स्क्रीन पर दिखाई दे रही किसी फोटो, प्रोडक्ट, जूते, कपड़े या दूसरी चीज के बारे में तुरंत जानकारी खोजी जा सकती है। खास बात यह है कि इसके लिए मौजूदा एप को बंद करके अलग से गूगल सर्च खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। स्क्रीन पर मौजूद चीज को सिर्फ सर्कल, हाईलाइट या टैप करके उसके बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
  • विज्ञापन
  • गूगल के अनुसार, सर्कल टू सर्च में अब एक तस्वीर में मौजूद कई चीजों को एक साथ चुनकर खोजने की सुविधा भी दी जा रही है। मान लीजिए सोशल मीडिया पर आपको कोई जूता पसंद आया। आप उसे स्क्रीन पर सर्कल करके उसके बारे में जानकारी और मिलते-जुलते प्रोडक्ट खोज सकते हैं। तो अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग, पढ़ाई, किसी चीज की पहचान और तुरंत जानकारी हासिल करना पसंद करते हैं, तो यह आपके काफी काम का हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

2. एआई से फोटो में अनचाही चीज हटाना
  • फोटो अच्छी आई, लेकिन पीछे कोई अनजान व्यक्ति आ गया या कोई ऐसी चीज दिखाई दे रही है जो तस्वीर का लुक खराब कर रही है। ऐसे में एआई फोटो एडिटिंग काफी काम आ सकती है। एआई की मदद से फोटो में मौजूद अनचाही चीज को हटाया जा सकता है। फोन हटाए गए हिस्से के आसपास की तस्वीर को समझकर खाली जगह को भरने की कोशिश करता है। इससे सामान्य फोटो सुधार के लिए अलग से फोटो एडिटिंग एप की जरूरत कम हो सकती है।
  • यह फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जो फोटो खींचते तो बहुत हैं, लेकिन फोटो एडिटिंग का ज्यादा अनुभव नहीं रखते। जनरेटिव फोटो एडिटिंग को मौजूदा एआई फोन के व्यावहारिक इस्तेमालों में गिना जा रहा है।

3. आवाज को टेक्स्ट में बदलना
  • अगर आपको कोई मीटिंग, इंटरव्यू, क्लास या जरूरी बातचीत रिकॉर्ड करनी पड़ती है, तो एआई ट्रांसक्रिप्शन आपका काफी समय बचा सकता है। इस फीचर की मदद से रिकॉर्ड की गई आवाज को टेक्स्ट में बदला जा सकता है। कुछ स्मार्टफोन और एआई टूल बातचीत का छोटा सारांश भी तैयार कर देते हैं। इसका मतलब है कि जरूरी जानकारी समझने के लिए आपको पूरी रिकॉर्डिंग दोबारा सुनने की जरूरत कम पड़ सकती है।
  • स्टूडेंट्स और ऑफिस में मीटिंग करने वालों के लिए यह फीचर खास तौर पर उपयोगी हो सकता है। सैमसंग के गैलेक्सी एआई जैसे सिस्टम में ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और नोट असिस्ट जैसे फीचर्स भी इसी तरह के इस्तेमाल पर फोकस करते हैं।

4. एआई से नोट्स और लंबे टेक्स्ट का सारांश
  • कई बार किसी डॉक्यूमेंट, नोट्स या मीटिंग में इतनी ज्यादा जानकारी होती है कि पूरा टेक्स्ट पढ़ने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में एआई लंबे टेक्स्ट का छोटा सारांश तैयार कर सकता है। इससे जरूरी बातों को जल्दी समझने में मदद मिलती है। जैसे मान लीजिए, लंबी मीटिंग के नोट्स हैं तो एआई उनके मुख्य बिंदु सामने ला सकता है। इसी तरह स्टूडेंट्स लंबे नोट्स को जल्दी समझने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एआई आधारित फोन में टेक्स्ट को छोटा करना, सारांश बनाना और जरूरी जानकारी निकालना तेजी से सामान्य हो रहा है। एपल इंटेलिजेंस में भी राइटिंग टूल्स के तहत टेक्स्ट को समराइज करने की सुविधा दी गई है।

5. एआई से स्क्रीन और कैमरे की चीजों को समझना
  • एआई अब सिर्फ लिखे हुए सवालों का जवाब देने तक सीमित नहीं है। स्मार्टफोन का कैमरा किसी चीज को देखकर उसके बारे में जानकारी हासिल करने में भी मदद कर सकता है। जैसे मान लीजिए, अगर आपको किसी पौधे की पहचान करनी है या किसी चीज को इस्तेमाल करने का तरीका समझना है, तो उसकी फोटो लेकर एआई से सवाल पूछा जा सकता है। गूगल का एआई मोड भी टेक्स्ट के साथ आवाज और फोटो के जरिए सवाल पूछने की सुविधा देता है।
  • इसी तरह स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझने और उसके बारे में सवाल पूछने की सुविधा भी एआई फोन को ज्यादा उपयोगी बना रही है। यानी कैमरा अब सिर्फ फोटो लेने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि जानकारी हासिल करने का एक जरिया भी बन रहा है। पढ़ाई करने वालों, नई चीजों की जानकारी लेने वालों और किसी चीज को तुरंत समझना चाहने वाले यूजर्स के लिए यह काफी उपयोगी हाे सकता है।

कौन सा एआई फीचर सबसे ज्यादा काम का?
  • इन पांचों फीचर्स की उपयोगिता आपकी जरूरत पर निर्भर करती है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो सर्कल टू सर्च काफी काम आ सकता है। फोटो खींचने वालों के लिए एआई फोटो एडिटिंग उपयोगी है। वहीं पत्रकारों, स्टूडेंट्स और ऑफिस यूजर्स के लिए ट्रांसक्रिप्शन और नोट्स का सारांश समय बचाने वाले फीचर हो सकते हैं।
  • अगर आपको किसी चीज की फोटो लेकर तुरंत उसके बारे में जानकारी चाहिए, तो विज्युअल एआई उपयोगी साबित हो सकता है। इसलिए नया फोन खरीदते समय सिर्फ यह न देखें कि उसमें कितने एआई फीचर्स दिए गए हैं। यह भी देखें कि उनमें से कितने फीचर्स आपकी रोजम की जरूरत के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed