फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   airtel offers free duolingo subscription for 12 months to its users offers details

ऑफर: एयरटेल यूजर्स बिना पैसे खर्च किए सीख सकेंगे नई भाषाएं! कंपनी मुफ्त दे रही है इस खास एप का सब्सक्रिप्शन

Fri, 04 Sep 2026 12:39 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 12:39 PM IST
सार

Airtel-Duolingo Offer: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने 37.6 करोड़ ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब एयरटेल यूजर्स दुनिया के मशहूर लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो (Duolingo) का प्रीमियम 'सुपर' सब्सक्रिप्शन पूरे 12 महीने तक बिल्कुल मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे। जानिए इस शानदार ऑफर की पूरी डिटेल।

विज्ञापन
airtel offers free duolingo subscription for 12 months to its users offers details
एयरटेल ने लॉन्च किया खास ऑफर - फोटो : एयरटेल

विस्तार

आज के ग्लोबलाइजेशन के दौर में नई भाषाएं सीखना न सिर्फ एक बेहतरीन शौक है, बल्कि शानदार करियर और उच्च शिक्षा के लिए यह एक बड़ी जरूरत भी बन गया है। अगर आप भी कोई विदेशी या नई भाषा सीखने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए दुनिया के सबसे लोकप्रिय भाषा लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो (Duolingo) के साथ एक खास साझेदारी की है।
विज्ञापन


मुफ्त में मिलेगा प्रीमियम एक्सेस
इस नई साझेदारी के तहत एयरटेल के करीब 37.6 करोड़ ग्राहकों को पूरे 12 महीने (एक साल) के लिए 'सुपर डुओलिंगो' का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। आमतौर पर इस प्रीमियम सेवा के लिए यूजर्स को अच्छी-खासी रकम चुकानी पड़ती है, लेकिन अब एयरटेल के ग्राहक बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए इस प्रीमियम लर्निंग अनुभव का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


सुपर डुओलिंगो में क्या मिलेगा खास?
डुओलिंगो दुनिया भर में 40 से ज्यादा भाषाओं के कोर्स ऑफर करता है। इसके प्रीमियम वर्जन (सुपर डुओलिंगो) में यूजर्स को पूरी तरह से विज्ञापन-मुक्त अनुभव मिलता है। इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड एनर्जी, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से रीयल-टाइम बोलने का अभ्यास, और अपनी गलतियों को सुधारने के लिए खास रिव्यू सिस्टम जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस ऐप पर यूजर्स सिर्फ भाषाएं ही नहीं, बल्कि शतरंज, गणित और संगीत जैसी विधाएं भी सीख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन और कैसे उठा सकता है फायदा?
यह खास ऑफर केवल स्मार्टफोन यूजर्स तक ही सीमित नहीं है। एयरटेल के मोबाइल, Wi-Fi और DTH, सभी तरह के ग्राहक इसका फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर को एक्टिवेट करना बेहद आसान है; ग्राहकों को बस अपने एयरटेल एप (Airtel App) पर जाना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस मुफ्त सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी तरह के क्रेडिट कार्ड की जानकारी दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

भारतीय यूजर्स पर है कंपनी का खास फोकस
डुओलिंगो इंडिया की बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख राशि धनानी का कहना है कि भारत उनके प्लेटफॉर्म के लिए दुनिया के सबसे अहम बाजारों में से एक है। भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के बीच अंग्रेजी समेत अन्य भाषाएं सीखने की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, प्लेटफॉर्म लगातार भारतीय भाषाओं के जरिए नई चीजें सिखाने पर जोर दे रहा है।


हाल ही में कंपनी ने पंजाबी भाषा के जरिए अंग्रेजी सिखाने का एक नया कोर्स लॉन्च किया है। इसके अलावा, हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू बोलने वालों के लिए भी एप पर खास कोर्स मौजूद हैं, ताकि देश का हर नागरिक अपनी मातृभाषा के जरिए आसानी से नई भाषा पर पकड़ मजबूत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed