फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   poco x8 poco x8 power launched in india price features specs battery charging sale more details

पोको एक्स8 और एक्स8 पॉवर हुए लॉन्च: 10,000एमएएच की बैटरी, 1.5के एमोलेड स्क्रीन और 100 वॉट की चार्जिंग से लैस

Fri, 04 Sep 2026 03:07 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 03:07 PM IST
सार

पोको ने भारतीय बाजार में अपनी X8 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Poco X8 और Poco X8 Power लॉन्च किए हैं। 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon प्रोसेसर और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले से लैस इन फोन्स की कीमत और खूबियां जानिए।

विज्ञापन
poco x8 poco x8 power launched in india price  features specs battery charging sale more details
पोको एक्स8 और एक्स8 पॉवर की सेल 11 सितंबर से शुरू होगी। - फोटो : पोको

विस्तार

बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में तहलका मचाने वाले ब्रांड पोको (Poco) ने भारतीय बाजार में अपने दो बेहद पावरफुल स्मार्टफोन्स Poco X8 और Poco X8 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना एक प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में X8 Pro और X8 Pro Max भी पेश कर चुकी है। आइए जानते हैं इन दोनों नए फोन्स के फीचर्स और कीमत से जुड़ी हर जरूरी डिटेल।
विज्ञापन


प्रीमियम डिजाइन के साथ पानी-धूल से बेजोड़ सुरक्षा
डिजाइन के मामले में दोनों ही फोन काफी मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आते हैं। Poco X8 में वर्टिकल रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और डुअल-टोन फिनिश वाला रियर पैनल दिया गया है। वहीं Poco X8 Power थोड़ा और प्रीमियम अहसास देता है; इसके 'पोको येलो' वेरिएंट में ब्लैक कैमरा मॉड्यूल के साथ वीगन लेदर-फिनिश बैकपैनल मिलता है।
विज्ञापन


Poco X8 Power की मोटाई मात्र 8.65 मिमी है और इसका वजन करीब 223 ग्राम है। सबसे खास बात यह है कि दोनों डिवाइसेज को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी टॉप-लेवल रेटिंग्स दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.5K ब्राइट एमोलेड डिस्प्ले और दमदार ऑडियो
दोनों स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर रंगों को जीवंत बनाने के लिए इसमें 12-बिट कलर, HDR10 Plus और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा का जिम्मा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 पर है। इसके साथ ही ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और बेहतरीन साउंड के लिए Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

बड़ी बैटरी के साथ 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
बैटरी इन दोनों फोंस की सबसे बड़ी यूएसपी है। Poco X8 Power में 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इसे भारत में उपलब्ध सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स की कतार में खड़ा करती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्टैंडर्ड Poco X8 भी पीछे नहीं है; इसमें 9,000mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6 साल तक अपडेट
परफॉर्मेंस की बात करें तो Poco X8 में क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगा है। दूसरी तरफ, Poco X8 Power में 4nm प्रोसेस पर बना नया Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसका AnTuTu स्कोर 10 लाख से अधिक है। Poco X8 Power इस चिपसेट के साथ भारत में आने वाला पहला फोन है। दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। कंपनी ने इन पर 4 साल के बड़े ओएस अपग्रेड और 6 साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है।

50MP OIS कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए Poco X8 Power के रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं Poco X8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों डिवाइसेज में एआई इमेज एन्हांसमेंट, इरेज प्रो और ग्लेयर रिमूवल जैसे स्मार्ट एआई टूल्स दिए गए हैं।

कीमत और बैंक ऑफर्स
Poco X8 के 6GB + 128GB बेस मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है।

Poco X8 Power के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है।

कंपनी दोनों ही स्मार्टफोन्स की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। भारत में इन दोनों फोन्स की पहली सेल 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed