यदि आपको भी सैमसंग की एम सीरीज के फोन पसंद हैं तो आपके लिए सैमसंग ने अमेजन पर गैलेक्सी एम सीरीज की सेल का आयोजन किया है। इस सेल में सैमसंग की एम सीरीज के तीन फोन गैलेक्सी एम30, गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 पर छूट मिल रही है। इस सेल में डिस्काउंट के साथ बैंक की ओर से भी ऑफर्स मिल रहा है और इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आइए जानते हैं।
सस्ते में मिल रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी M30, M20 और M10, जानें ऑफर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैलेक्सी एम30
सबसे पहले गैलेक्सी एम30 की बात करें तो इस फोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह छूट गैलेक्सी एम30 के दोनों वेरियंट पर मिल रही है। इस सेल के तहत गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 13,990 रुपये में और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 16,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इन दोनों फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है और दोनों वेरियंट के साथ 7,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
गैलेक्सी एम20
इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भारत में 10,990 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन का 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन के दोनों वेरियंट पर 1,000 रुपये की छूट और 7,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
गैलेक्सी एम10
सैमसंग की एम सीरीज का यह सबसे सस्ता फोन है। गैलेक्सी एम10 को भारत में 8,990 रुपये में पेश किया गया था लेकिन अब इसे 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनके अलावा इन सभी फोन पर जियो की ओर से डबल डाटा ऑफर मिल रहा है। वहीं वोडाफोन की ओर से 3,750 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।